साइबर ठग के शिकार पीड़ित पक्ष के खाते मे पुनः सम्पूर्ण राशि दिलवाई

01/04/22@मंदसौर पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सूजनीया द्वारा साइबर ठगी के शिकार पीड़ित व्यक्तियों की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु विशेष दिशा निर्देश के तरतम्य मे पीड़िता निकिता सारस्वत निवासी मंदसौर को किसी अज्ञात मोबाइल नंबर धारक द्वारा फोन लगाकर क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर गुमराह कर पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से 80027 रुपये आहरित कर ठगी कर ली गयी । पीड़ित पक्ष द्वारा तत्काल साइबर कार्यालय उपस्थित होकर घटना व्रतांत से अवगत कराया गया । पुलिस अधीक्षक के द्वारा तत्काल ओर तत्परता से कार्यवाही हेतु निर्देशित करने पर प्रभारी साइबर सेल श्री जितेंद्र सिंह सीसोदिया के नेत्रत्व मे उप निरीक्षक भारत चावडा ओर साइबर टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए व्यावसायिक दक्षता ओर तकनीकी विश्लेषण के आधार पर तत्काल ट्रैंज़ैक्शन को ब्लॉक ब्लॉक करवाया गया तथा संबंधित पेमेंट गेटवे ओर मेरचंट वैलेट को रिफ़ंड हेतु रेकुएस्ट मेल के माध्यम से पिडिता के खाते से आहरित सम्पूर्ण राशि पुनः खाते मे प्राप्त करवाने मे महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गयी
मंदसौर पुलिस आप से अपील करती है कि ऐसे किसी भी प्रलोभन मे आने से बचे एवं अनजान एप्स या लिंक को न ही क्लिक करे एवं न ही डाउनलोड करे, अपनी अकाउंट संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के भी साथ किसी भी रूप मे शेयर न करे। आपकी जानकारी ही आपका बचाव है। साइबर अपराधो की जानकारी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है । जागरूक बने सुरक्षित रहे ।
मंदसौर पुलिस द्वारा जनहित में जारी

पुलिस नियन्त्रण कक्ष मन्दसौर किसी भी प्रकार की सूचना देने हेतु 7049101039 (07422) 220500, 404344, प्रभारी सायबर सेल- 7000721302 

नगर परिषद भेसोदा क्षेत्र में हुए गोलीकांड में तीन व्यक्ति गिरफ्तार

 नगर परिषद भेसोदा क्षेत्र में हुए गोलीकांड में तीन व्यक्ति गिरफ्तार, शेष सभी आरोपी जल्द होंगे पुलिस की गिरफ्त में : कलेक्टर श्री गौतम सिंह

आम जनता शांति बनाए रखें तथा प्रशासन का सहयोग करें
कलेक्टर श्री गौतम सिंह द्वारा बताया गया कि नगर परिषद क्षेत्र भेसोदा में हुए गोलीकांड के संबंध में तीन व्यक्तियों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है तथा जो भी व्यक्ति आरोपी हैं तथा अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। उनको बहुत जल्द पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने विशेष तौर पर आम जनता से अनुरोध किया है कि सभी लोग शांति बनाए रखें तथा प्रशासन का सहयोग करें। बहुत जल्द सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

पांचवें दिन भी जारी अभिभाषकों की भूख हड़ताल, कांगे्रस नेता जोकचन्द्र ने दिया समर्थन

पिपलिया स्टेशन 31-01-22 (निप्र। अधिवक्ता संघ नारायणगढ़ की क्रमिक भूख हड़ताल सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रही। इसमें अधिवक्तागण गजेन्द्रसिंह चुण्डावत, शिवलाल पाटीदार, विजयकुमार बसेर, एम सय्यद मन्सूरी, अजय राणावत भूख हड़ताल पर बैठे। अधिवक्ताओं की मांग का प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्यामलाल जोकचन्द्र ने भी समर्थन दिया व मन्दसौर कलेक्टर से चर्चा कर समस्या का निराकरण कराने की मांग की। जोकचन्द्र ने बताया नारायणगढ़ न्यायालय में डीजे कोर्ट आवश्यक है, छोटे-छोटे कामों के लिए लोगों को मन्दसौर जाना पड़ता है। सर्वाधिक प्रकरण नारायणगढ़ में विचाराधीन है, एसे में आम लोगों को समय पर न्याय नही मिल पा रहा है, जबकि सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश है कि त्वरित न्याय प्रक्रिया पूरी की जाए। सरकार बहाने बना रही है कि न्यायाधीश के रहने के लिए व्यवस्था नही है। तो 18 वर्ष से प्रदेश में काबिज भाजपा की सरकार क्या कर रही है ? 

यह है अभिभाषक संघ की मांग:- 
इधर अभिभाषक संघ नारायणगढ़ ने मांग की कि मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर से मांग है कि नारायणगढ़ में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट की पद स्थापना की जाए, नारायणगढ़ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट हेतु बिल्डिंग व न्यायधीशगण के निवास हेतु बंगले के लिए राशि स्वीकृत की जाए। नारायणगढ़ में 17 जनवरी 2017 को केम्प कोर्ट के रूप में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट का संचालन 04 दिसम्बर 2017 तक जारी रही। उसके बाद बिना किसी कारण कोर्ट को बंद कर दिया। जिसकी पुनः संचालन हेतु लगातार मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय से पत्र व्यवहार व व्यक्तिगत जाकर चर्चा की, किन्तु कोई सार्थक परिणाम नहीं मिला, इस कारण 27 जनवरी 2022 से 31 से जनवरी 2022 तक अनशन किया। यदि मांग स्वीकृत नही हुई तो 1 फरवरी से अनिश्चितकाल तक सभी अभिभाषकगण न्यायालय कार्य से विरत रहंेगे। इस अवसर पर अधिवक्तागण सुमतिलाल जैन, ओमप्रकाश गुप्ता, कन्हैयालाल पाटीदार, नाथूलाल यादव, गजेन्द्रसिंह चुन्डावत, बंशीलाल गुर्जर, शिवलाल पाटीदार, रमेशचन्द गेहलोत, राधेश्याम नागदा, रिन्कु गोतम, कैलाश चैधरी, अरविन्द पाटीदार, दिलीप यादव, बालमुकुन्द यादव, धीरज दशोरा, हरीश सालवी, विनोद गुर्जर, प्रवीण चैधरी, अखिलेश कौशिक, दिनेश नागदा, पुष्पेन्द्रसिंह चैहान, प्रदीप उपाध्याय, श्याम पाटीदार, सुनील साहू, कमलकुमार चैधरी, चांदमल राठौर, महेशकुमार डांगी, बनवारीलालजी शर्मा आदि उपस्थित थे। 
----

पिपलिया में भाजपा का बूथ विस्तारक योजना कार्यक्रम जारी

पिपलिया स्टेशन (निप्र) 28-01-22 भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे का आचरण और स्मृतियां कार्यकर्ताओं के बीच में चिरस्थाई रहे, इसलिए भाजपा मध्यप्रदेश ने उनके जन्म शताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मनाने का फैसला किया है। उसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार, भारतीय जनता पार्टी मंदसौर के जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया के मार्गदर्शन में पिपलिया शक्ति केंद्र एक के बूथ क्रमांक 76, 77, 78 एवं 79 पर विस्तारक भाजपा जिला मंत्री श्रीमती दीपिका ललित सोलंकी, शक्ति केंद्र संयोजक भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय सह कार्यालय मंत्री दिलीप धनराज गुप्ता 20 से 30 जनवरी 2022 तक प्रतिदिन बूथ विस्तारक योजना के माध्यम से कार्यकर्ता केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे है। बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत बूथ पर जाने वाले विस्तारक बूथ पर फिजिकली एवं डिजिटली दोनों स्तर पर कार्य कर बैठक के माध्यम से बूथ समिति की रचना कर बूथ समितियों और बूथ के मतदाताओं से सीधा संवाद संपर्क करने के लिए पेज प्रमुख की रचना की जा रही है। शक्ति केंद्र पर आयोजित बैठक में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं मंडल विस्तारक धीरज पाटीदार, मंडल प्रभारी विनय दुबेला, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीपसिंह राठौड, शक्ति केंद्र प्रभारी लोकेश राठौर, शक्ति केंद्र पालक जीवन कुमावत, ललित सोलंकी, बूथ अध्यक्ष रघुनंदन धनगर, मुकेश सोनी, शांतिलाल जादव, चन्द्रप्रकाश देवड़ा, गोपाल शर्मा, गोपाल मावर, महेश धींग, ललित कसेरा, मन्नालाल राठौर, रामनिवास पाटीदार, पवनसिंह हाड़ा, अनोखीलाल कराडा, गुलाबसिंह, बंशीलाल मरेठा, लोकेश जाट, राकेश चैधरी, सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बाइक को टक्कर मारने के बाद पलटि कार, 6 घायल

पिपलिया स्टेशन (निप्र)28-01-22 फोरलेन पर गांव सून्ठोद के निकट बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद कार पलट गई। दुर्घटना में 6 घायल हुए, जिनमें 2 की हालत गंभीर है। सोमवार दोपहर तीन बजे करीब बाइक (एमपी 44 एमडी 5030) पर सवार संतुलन बिगड़ने से अचानक गिर गए, इस दौरान पीछे से आ रही कार (एमपी 09 सीएच 2985) ने उन्हें टक्कर मार दी, कार स्पीड में होने से वह भी पलट गई। दुर्घटना में बाइक पर सवार छाछखेडी निवासी भंवरलाल बलाई, पत्नी भंवरीबाई बलाई एवं कार में सवार हाट पिपलिया निवासी संकल्प पिता संजय सोनी, इन्दौर निवासी सुमित पिता हरिओम सोनी, साध्वी पति सुमित सोनी व एक मासूम घायल हुए। जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मल्हारगढ़ भर्ती कराया, दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें मन्दसौर जिला अस्पताल रेफर किया।

तीन महिने से चार्ज लेने के लिए भटक रहे सरपंच ने लगाया प्रशासन पर मनमानी का आरोप

पिपलिया स्टेशन (निप्र)28-01-22 बही ग्राम पंचायत के सरपंच सुरेशदास बैरागी ने प्रशासन पर उन्हें चार्ज नही देने का आरोप लगाया है, उन्होंने बताया प्रशासन मनमानी कर रहा है व गुमराह कर रहा है। सरपंच ने बताया कि उन्हें एक झंूठे मामले में फंसाया गया था, उसके बाद न्यायालय ने जमानत दे दी थी। मैंने इसकी सूचना प्रशासन को दे दी थी। लेकिन प्रशासन ने मुझे नोटिस दिए बगैर उप सरपंच को चार्ज दे दिया था। चार्ज लेने के बाद उप सरपंच को कोर्ट से सजा हो गई। करीब ढ़ाई महिने बाद उप सरपंच को जमानत मिली। बैरागी ने बताया मुझे गांव की जनता ने चुना था, नियमानुसार मुझे सरपंच का चार्ज दिया जाना था। लेकिन प्रशासन ने राजनैतिक दबाव में मुझे चार्ज नही दिया। मैंने जिला पंचायत मन्दसौर व जनपद पंचायत मल्हारगढ़ के सीईओ को भी लिखित में आवेदन किया था व सभी दस्तावेज पेश किए थे, इसके बाद भी मुझे चार्ज नही दिया जा रहा है व तीन महिने से गुमराह किया जा रहा है। जिला पंचायत कहती है, जनपद पंचायत चार्ज देगी व जनपद वाले कहते है, जिले से चार्ज मिलेगी। सरपंच बैरागी ने बताया कि इसकी शिकायत सीएम हेल्प लाइन भी की, लेकिन प्रशासन गुमराह कर रहा है व मेरे साथ अन्याय कर रहा है। बैरागी ने चेतावनी दी कि अगर मुझे चार्ज नही दिया तो न्यायालय की शरण लूगा।

----

झंडा फहराया तो भाजयुमो नगर अध्यक्ष ने भाईयों के साथ सरपंच को पीटा

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। झंडावंदन करने पर रणायरा सरपंच के साथ भाजयुमो नगर अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह ने भाईयों के साथ मिलकर मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट लेने में आना-कानी की तो फरियादी ने मन्दसौर एसपी कार्यालय जाकर न्याय मांगा, एसपी के निर्देश के बाद नारायणगढ़ पुलिस को प्रकरण दर्ज करना पड़ा। रणायरा सरपंच मूलचन्द पाटीदार ने नारायणगढ़ थाने पर शिकायत दर्ज कराई 26 जनवरी को झंडा फहराने के बाद घर जा रहा था, रास्ते में नरेन्द्रसिंह पिता दुलेसिंह, कारुसिंह पिता दुलेसिंह व लालसिंह पिता दुलेसिंह सौंधिया ने रास्ता रोका व बोला कि तूने झंडावंदन क्यों किया। इसके बाद तीनों ने मारपीट शुरु कर दी। इसकी शिकायत नारायणगढ़ थाने पर करने गया तो पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया। बाद में एसपी कार्यालय पहंुचा वहां न्याय की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश के बाद नारायणगढ़ पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 341, 294, 323, 506, 34 में मामला दर्ज किया। इधर टीआाई अवनीश श्रीवास्तव का कहना है फरियादी का मेडीकल पर्चा भरकर तैयार कर लिया था, आरोपी को राउडअप करने के लिए टीम भेजी थी, फरियादी मेडीकल कराने के बजाए मन्दसौर चला गया, मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

18 किलो डोडाचूरा के साथ 3 धराए, 1 फरार


पिपलिया स्टेशन (निप्र)। 28-1-2022 पुलिस ने 18 किलो डोडाचूरा के साथ 3 आरोपियों को पकड़ा, एक फरार है। नारायणगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खड़पालिया-गायरीखेड़ा रोड़ गौशाला के सामने तीन आरोपियों को पकड़ा। तलाश के दौरान इनके पास बेग से 18 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपनी पहचान पंजाब प्राप्त के झंडाकला (सरदूरगढ़) निवासी छिन्दासिंह (42) पिता दयालसिंह, बलजिन्दरसिंह (19) पिता दर्शनसिंह राय व रंजीतसिंह (41) पिता लखमीरसिंह राय को को पकड़ा। पुलिस ने अनुसार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान डोडाचूरा देने वाले का नाम नागर पिपलिया निवासी जसवन्त उर्फ राजू बताया, जो फरार है। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा में मामला दर्ज किया

विभिन्न मामलों में शराब के साथ 6 धराए

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। पुलिस ने प्लास्टिक केन में अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। नाहरगढ़ पुलिस ने पाल्यामारु निवासी सिकन्दर (27) पिता शांतिलाल बांछड़ा को 10 लिटर शराब, बंटेश (35) पिता गुमान पोखाल को 10 लिटर शराब, जगदीश (55) पिता नाथूलाल बांछड़ा को 12 लिटर व दीपक (18) पिता राजेश बांछड़ा को 10 लिटर शराब सहित पकड़ा। इसी तरह मल्हारगढ़ पुलिस ने फोरलेन पर मुरली ढ़ाबे के पास ढ़ोढ़र निवासी नीलेश पिता राजेश बांछड़ा को 4 लिटर शराब के साथ पकड़ा। वहीं नारायणगढ़ पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी मसाला शराब के साथ कचनारा निवासी किशनसिंह (46) पिता गोबरसिंह सोंधिया को पकड़ा।

प्राचार्य को हटाने के लिए फिर 3 घंटे कालेज गेट पर लगाया ताला तो लीज कालेज प्राचार्य ने भेजा प्राचार्य को कार्यमुक्त करने की अनुशंसा का पत्र

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। महाविद्यालय कालेज प्राचार्य को हटाने के लिए अभाविप ने सोमवार को फिर कालेज की तालाबन्दी कर दी। बाद में लीज कालेज प्राचार्य ने प्राचार्य को पदमुक्त करने का पत्र भेजा तब चेनलगेट का ताला खोला। जानकारी के अनुसार 20 जनवरी को दो छात्राओं को मधुमक्खी के काटने के बाद अभाविप ने प्राचार्य आरके श्रीवास्तव की लापरवाही बताते हुए निलंबित करने की मांग को लेकर 21 जनवरी को कालेज की तालाबन्दी कर पिपलिया-कनघट्टी मार्ग पर जाम लगा दिया था। मौके आए अधिकारियों को दिए ज्ञापन में अभाविप ने तीन दिन के भीतर प्राचार्य को हटाने की मांग की थी। 3 दिन बीतने के बाद भी प्राचार्य को नही हटाया तो कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर 12 बजे पुनः तालाबन्दी कर दी। दोपहर तीन बजे करीब लीड कालेज मन्दसौर प्राचार्य आरके सोहनी ने पत्र भेजा। जिसमें लिखा कि पिपलिया प्राचार्य आरके श्रीवास्तव ने स्वयं प्राचार्य पद से त्याग देने का पत्र भेजा है, इसको लेकर अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा उज्जैन को पत्र भेजकर अनुशंसा की है तथा प्राध्यापक जेसी पंवार का प्रभार देने की लिखा है। इसके बाद अभाविप ने विद्यालय गेट का ताला खोला। इस अवसर पर भाग संयोजक जोन्टी अठवाल, नवीन लक्षकार, बबीता सोनगरा, तुलसी चोहान, योगेन्द्र डाबी, दिलीप धनोतिया, विपुलसिंह, अंकितसिंह, संजय, अमित, सलोनी राठौर आदि उपस्थित थे। अभाविप के नवीन लक्षकार ने बताया कि प्राचार्य ने पहले त्यागपत्र नही दिया। अभाविप ने दबाव बनाया तब जाकर त्याग पत्र दिया। अगर त्याग पत्र देना था तो उसी दिन क्यों नही दिया ? फिर तालाबन्दी की, उसके तीन घंटे बाद त्याग देने का पत्र दिया गया। इधर सोशल मीडिया पर 24 जनवरी को प्राचार्य की ओर से भी पत्र वायरल हुआ जिसमें प्राचार्य आरके श्रीवास्तव ने स्वेच्छा से त्यागपत्र देना बताया है।

जिला परिवहन अधिकारी जिले में ई-रिक्शा को प्रोत्साहन दे : कलेक्टर श्री सिंह

18-1-22 कलेक्टर श्री गौतम सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में ई-रिक्शा को प्रोत्साहन दिया जाए। बैठक के दौरान गणतंत्र दिवस की तैयारियों के संबंध में भी चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में बच्चे शामिल नहीं होंगे न ही कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम में झांकियां प्रदर्शन, परेड प्रदर्शन का कार्य होगा। इसकी आवश्यक तैयारी करें। नगर पालिका कार्यक्रम के लिए मंच एवं टेंट की व्यवस्था करें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में एक विशेष झांकी तैयार करें जो कि कोविड-19 एवं इसके उपयुक्त व्यवहार पर आधारित हो। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल 24 जनवरी को होगी। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार पांडे, सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार सत्यम, वन मंडल अधिकारी, अपर कलेक्टर श्री आरपी वर्मा सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद थे।

तेलिया तालाब में जो लोग गंदा पानी मिला रहे हैं उनके विरुद्ध नपा कार्यवाही करें

साप्ताहिक अंतर विभागीय की समीक्षा बैठक संपन्न

कलेक्टर श्री गौतम सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उन्होंने नगर पालिका सीएमओ को निर्देश देते हुए कहा कि तेलिया तालाब में जो गंदा पानी मिला रहे हैं। जिससे तालाब का पानी प्रदूषित हो रहा है। ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करें।
शहर में जितने भी अवैध होल्डिंग को तुरंत हटाए। इसके साथ ही नगर पालिका इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखें कि शहर में अवैध कार्य को हटाने में किसी प्रकार की देरी ना करें। अवैध कार्य को हटाने में किसी प्रकार का नोटिस देने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे कार्य पर तुरंत कार्यवाही करें। जिले में अब तक लगभग 64 हजार बच्चों को वैक्सीनेशन लग चुकी हैं। जिले में बच्चों के वेक्सिन का शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जैव विविधता वाटिका निर्माण के लिए बोटनी के प्रोफेसरों का भी सहयोग ले। गांधी सागर में अवैध पेड़ों की कटाई के संबंध में डीएफओ आवश्यक कार्यवाही करें। सभी जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी फ्रंटलाइन वर्कर इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखें कि जिनका सेकंड डोज लग चुका है तथा 9 माह पूरे हो गए हैं। वह तुरंत बूस्टर डोस लगवाए। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार सत्यम, अपर कलेक्टर श्री आरपी वर्मा सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद थे।

फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट लगाने पर 2 लोगों पर की गई एफआईआर दर्ज : कलेक्टर श्री सिंह

फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट लगाने पर 2 लोगों पर की गई एफआईआर दर्ज : कलेक्टर श्री सिंह

कोविड़ -19 संक्रमण से मृत्यु पर अनुग्रह राशि प्राप्त करने के लिए तैयार की गई फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट
कलेक्टर श्री गौतम सिंह द्वारा बताया गया कि कोविड़ -19 संक्रमण से मृत्यु पर अनुग्रह राशि प्राप्त करने के लिए 2 लोगो के द्वारा फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट तैयार की गई। फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट लगाने पर 2 लोगों पर नायब तहसीलदार टप्पा धुंधडका द्वारा एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
आवेदक प्रकाश पिता जुझारलाल निवासी झिरकन एवं आवेदक अम्बुगिर पिता वर्दीगिर निवासी झिरकन द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्र कोविड -19 से मृतक होने पर आर्थिक सहायता का प्रकरण प्रस्तुत किया गया है। दोनों प्रकरणों में आवेदकों द्वारा डॉ अग्निहोत्री पेथ लेब एण्ड डाग्योस्टिक सेंटन इन्दौर की आरटीपीसीआर रिपोर्ट लगाई गई है, जो कि समान पेशेंट आईडी क्रमांक 11121051की है। क्यूआर कोड स्केन करने पर ज्ञात हुआ है कि उक्त रिपोर्ट किसी शोभाराम उम्र 22 के नाम की होकर नेगेटिक रिपोर्ट है। लेब में दूरभाष पर सम्पर्क किया गया उनके द्वारा अवगत कराया गया है, कि उक्त रिपोर्ट के साथ छेड़खानी की गई है तथा कार्यालय को गुमराह कर शासन को आर्थिक क्षति पहुचानें हेतु उक्त कृत्य किया गया है। इस कारण दोनों आवेदकों के विरुद्ध एफआईआर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्यवाही की गई है।

छह दिनों 7 भैंसों की मौतसोनिक बायोकेम फेक्ट्री पर जहरीला रसासन नाले में छोड़ने का आरोप! कांग्रेस नेता जोकचन्द्र ने की फेक्ट्री सील करने की मांग

14-01-2022 पिपलिया स्टेशन (जेपी तेलकार)। गांव थड़ोद में लगातार हो रही पशुओं की मौत पर ग्रामीणों ने सोनिक बायोकेम फेक्ट्री द्वारा नाले में छोड़े जा रहे केमिकल से मौत होना बताया है। राजस्व व पशु चिकित्सा विभाग ने बुधवार को गांव पहंुच पंचानामा बनाया। इधर कांग्रेस नेता श्यामलाल जोकचन्द्र ने मानव, पशु व पर्यावरण को हानि पहंुचा रही फेक्ट्री को तत्काल सील करने की मांग की। जानकारी के अनुसार गांव थड़ोद निवासी रामसिंह पिता जुझारसिंह राजपूत की दो भैंसों की बुधवार को मौत हो गई। इससे पूर्व 5 दिनों में 5 भैंसों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया सोनिक बायोकेम फेक्ट्री द्वारा नाले में छोड़े जा रहे जहरीले केमिकल से पशुओं की लगातार मौतें हो रही है। कई पशु बीमार है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर जहरीला केमिकल नाले में छोड़ना बन्द कराने, फेक्ट्री पर कार्रवाई करने व पशु पालकों को आर्थिक सहायता देने की मांग की।

जोकचन्द्र ने की फेक्ट्री को सील करने की मांग:-
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्यामलाल जोकचन्द्र ने आरोप लगाया कि जब से यह फेक्ट्री लगी है, तब से प्रदूषण के चलते पशु, पर्यावरण व मानव जीवन को नुकसान हो रहा है। पूर्व में कई बार शिकायतें करने के बाद भी इस पर शासन-प्रशासन कार्रवाई करने का साहस नही जुटा पाया। फेक्ट्री के प्रदूषण के कारण थड़ोद में कई बार लोग बीमार भी हुए है, जिनका केम्प लगाकर इलाज किया गया। इसके अलावा फसलों को भी काफी नुकसान हो रहा है। इस फेक्ट्री से निकले केमिकल व धुए से अफीम फसल को ज्यादा क्षति हो रही है, इसके धुए से थड़ोद स्थित अतिप्राचीन 12 बीघा का वटवृक्ष सूखने की कगार पर है। जोकचन्द्र ने तत्कालीन कलेक्टर हीरालाल त्रिवेदी को कई सामाजिक संस्थाओं ने ज्ञापन देकर फेक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, जांच के बाद खामियां मिलने पर फेक्ट्री संचालक को सुधार के निर्देश दिए थे। लेकिन फेक्ट्री संचालक ने कोई सुधार नही किया और कलेक्टर त्रिवेदी के जाने के बाद मामला ठण्डे बस्ते में चला गया।
इनका कहना:-
ग्रामीण रामसिंह व तिलकसिंह चैहान ने बताया छह दिन में सात पशुओं की मौत हो चुकी हैै, दो अभी भी बीमार है, प्रशासन शीघ्र मदद करे।
ब्लाक पशु चिकित्साधिकारी एजाज हुसेन बोहरा का कहना है भैंसों की मौत फेफड़ों में इंफेक्शन के कारण हुई है।
इधर फेक्ट्री प्रबन्धन से मामले को लेकर चर्चा करना चाही तो उनका कहना है कि इस मामले में उन्हें कोई प्रतिक्रिया नही देना है, सब फालतू बात है।

ढाई लाख लेकर शादी कराई दुल्हन ऊषा आठवें दिन फरार

पिपलिया स्टेशन । धोखाधड़ी कर फर्जी शादी कराने वाले गिरोह के विरुद्ध नाहरगढ पुलिस द्वारा कार्यवाही कि गई शादी के नाम से फरियादी जगदीश पिता कचरु जाट निवासी ग्राम जग्गाखेड़ी के पुत्र विकास जाट की शादी करवाने के नाम से ढाई लाख रुपये लिये व शादी करवाई व शादी के आठवे दिन तथाकथित दुल्हन फरियादी के परिवार को धोखा देकर फरार हो गई जिसको लेकर फरियादी जगदीश कि रिपोर्ट पर थाना नाहरगढ पर अपराध क्रमांक 13/22 धाराव 420,120 बी , 34 भादवि मैं मामला दर्ज कर विवेचाना में लिया गया व विवेचना के दौरान शादी कराने वाले दलाल राधेश्याम पिता रघुनाथ जाट निवासी लसुडा थाना बिरलाग्राम तह नागदा जिला उज्जैन ( म.प्र . ) को गिरफ्तार किया गया तथा शेष आरोपी शांतिलाल निवासी ग्राम जरुका थाना मालेगाव जिला वासीम महाराष्ट्र एवं लुटेरी दुल्हन ऊषा व उसकी मां निवासी ग्राम पीपल गांव थाना जितुर जिला परभानी महाराष्ट्र को गिरफ्तार करने के लिये पुलिस टीम प्रथक से रवाना की गई है पुलिस ने आरोपी राधेश्याम(48) पिता रुघुनाथ निवासी भीलसुडा थाना बिरलाग्राम थाना नागदा जिला उज्जैन ( म.प्र . ) को गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं आरोपी शांतिलाल निवासी जरुका थाना मालेगांव जिला वासीम महाराष्ट्र व उषाबाई व मां शोभाबाई निवासी ग्राम पीपल गांव थाना जितुर जिला परभानी महाराष्ट्र फरार है नाहरगढ़ पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को पाँच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है तो वही अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम भेजी गई है।

10 जनवरी से जिले में लगेगा प्रिकॉशन टीका

sknews मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के एल राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन के तहत दिनांक 10 जनवरी 2022 से प्रिकॉशन टीका हेल्थ केयर वर्कर ( एच सी डब्ल्यू ) जिसमें स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के समस्त कर्मचारी एवं फ्रंटलाइन वर्कर ( एफ एल डब्ल्यू ) जिसमें पुलिस, राजस्व , पंचायती राज , होमगार्ड , नगर पालिका के समस्त कर्मचारी जिन्हें दूसरा टीका लग चुका है और 9 माह पूर्ण हो चुके हैं।

इसी प्रकार 60 वर्ष एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्ति जो अन्य बीमारी से ग्रसित है और कोविड-19 के दोनों टीके लग चुके हैं , वह व्यक्ति भी डॉक्टर की सलाह पर 10 जनवरी 2022 से प्रिकॉशन टीका लगवा सकते हैं। इसमें किसी भी प्रकार के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं होगी

ओलावृष्टि से हुई फसल नुकसान के सर्वे के लिए कलेक्टर ने राजस्व विभाग को दिए तुरंत निर्देश


ओलावृष्टि से हुई फसल नुकसान के सर्वे के लिए कलेक्टर ने राजस्व विभाग को दिए तुरंत निर्देश राजस्व विभाग सर्वे कर तुरंत फसल नुकसान की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगेकलेक्टर श्री गौतम सिंह ने जिले में हुई वर्षा एवं ओलावृष्टि के कारण जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। उसके सर्वे के लिए राजस्व विभाग को तुरंत सर्वे करने के लिए निर्देश प्रदान किए गए हैं। सर्वे करने के लिए राजस्व विभाग की टीम प्रातः 8:00 बजे से फसल नुकसानी क्षेत्र में रवाना हो गई है। पटवारी एवं आरआई के माध्यम से सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के पश्चात रिपोर्ट तुरंत कलेक्टर को प्रस्तुत करेंगे। किसानों को वर्षा एवं ओलावृष्टि से जो क्षति हुई है। उसका अनुमान लगाकर प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। जिससे तुरंत किसानों को राहत प्राप्त हो सके।
कलेक्टर ने सभी किसानों से अपील की है कि किसानों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। जिन भी किसानों को फसल एवं ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है सब का सर्वे होगा। उन्होंने फसल नुकसानी सर्वे करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को भी निर्देश प्रदान किए हैं, कि सर्वे में किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतें तथा तुरंत सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिससे तुरंत शासन को प्रस्ताव भेजा जा सके तथा किसानों को राहत मिले।

नशे के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाकर आने वाली पीढ़ी को बचाना होगा-जोकचन्द्र

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। शनिवार को गांव काचरिया चन्द्रावत में पुलिस प्रशासन की ओर से नशामुक्ति जन जागृति शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को नशा न करने की शपथ दिलाते हुए श्यामलाल जोकचन्द्र ने कहा नशा एक सामाजिक बुराई है, क्षेत्र में जहरीली शराब से 14 मौते हो चुकी है। कई बहनों ने अपना भाई, माताओ ने बेटा पत्नियों ने अपना सुहाग खो दिया है। इसलिए नशे के विरुद्ध जन जागरण अभियान चलाकर आने वाली पीढ़ी को बचाना होगा। एक जमाना था जब जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यों में अग्रणी लोग शराब के विरुद्ध आमजन को जागरुक करते थे। लेकिन दुर्भाग्य से वर्तमान परिस्थितियों में जनप्रतिनिधियों व सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले अधिकांश लोग शराब के ठेकेदार बन गए है। इसका खामियाजा आने वाली पीढ़ीयों को भुगतना पड़ेगा। समाज को स्वस्थ बनाना है तो नशामुक्त समाज का निर्माण करना होगा। इस अवसर पर टीआई तेजेन्द्रसिंह सेंगर ने कहा नशे से कई दुष्परिणाम आते है, व्यक्ति बीमार होता है और मानसिक संतुलन खो देता है, कई लोगों की कम उम्र में ही मौत हो जाती है। इसे जड़-मूल से समाप्त करना होगा। चोकी प्रभारी कपिल सोराष्ट्रीय ने कहा कच्ची शराब मंे यूरिया का उपयोग किया जा रहा है, जिसकी मात्रा ज्यादा होने पर व्यक्ति की मैत हो जाती है। शराब पीकर आने वाला व्यक्ति परिवार में लोगों से झगड़ा करता है, मारपीट करता है। इसलिए इसका सेवन नही करे। उन्होंने स्कूली बच्चो को समझाइश दी कि वे अपने परिवार में शराब पीने वालों को मना करे। इस अवसर पर एसआई जया भारद्वाज, बंशीलाल पाटीदार ने भी विचार रखे। इस अवसर पर बड़ी संचालन प्रधानाध्यापक मधुसूदन हाड़ा ने किया। आभार सरपंच श्यामलाल लकुम ने माना।

बिदाई समारोह व प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह सम्पन्न


May be an image of 3 people and people standing
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। बरखेड़ापंथ गांव की आजाद कोचिंग क्लासेस के कक्षा 12 वीं के छात्र-छात्राओं का बिदाई समारोह व प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह सरपंच प्रतिनिधि दिनेश कारपेन्टर, रामनिवास पाटीदार, राजेश कारपेन्टर, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सामन्तसिंह शक्तावत की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सन् 2019-2020 में कक्षा दसवीं व बारहवीं में प्रथम आने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर ागतराम चड़ावत, लोकेश चड़ावत, लक्ष्मीनारायण कारपेंटर, नीलेश दायमा, रविंद्र पाटीदार, प्रकाश चंद्रावत आदि उपस्थित थे। कोचिंग संचालक रामप्रसाद पाटीदार, शिक्षक अंकित चावड़ा, राजकुमार सैनी का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने पर पुष्पमाला से सम्मानित किया।

खात्याखेड़ी मार्ग से पुलिया से नीचे से फोरलेन तक बनेगा सीसी रोड़, कार्य शुरु

 खात्याखेड़ी मार्ग से पुलिया से नीचे से फोरलेन तक बनेगा सीसी रोड़, कार्य शुरु

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। वर्तमान में रेलवे फाटक पर चल रहे ओवरब्रिज निर्माण के कारण वाहनों चालकों को आ रही परेशानी से निजात दिलाने के लिए क्षेत्र के विधायक विधायक व प्रदेश सरकार के मंत्री जगदीश देवड़ा ने खात्याखेड़ी मार्ग से पुलिया के नीचे से फोरलेन (महू-नीमच मार्ग) तक की सड़क बनवाने के निर्देश देने के बाद कार्य शुरु हो गया। वाहन चालकों की समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता यशवन्त अग्रवाल (जस्सूभाई) ने विधायक व प्रदेश मंत्री जगदीश देवड़ा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मानसिंह माछोपुरिया व भाजपा मण्डल अध्यक्ष सामन्तसिंह शक्तावत को अवगत कराया था। समस्या को देखते हुए मंत्री देवड़ा ने खात्याखेड़ी मार्ग से पुलिया के नीचे से ओवरब्रिज तक 260 मीटर सीसी मार्ग बनाने के निर्देश दिए थे। गुरुवार को इसका कार्य भी शुरु हो गया है। इससे वाहन चालकों के साथ ही खात्याखेड़ी के ग्रामीणों को परेशानी से निजात मिलेगी। भाजपा नेता सुधीर जैन, राजेश पटवा, सुनील केथवास, अशोक सैनी, रवि सैनी आदि ने हर्ष जताया।