नशे के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाकर आने वाली पीढ़ी को बचाना होगा-जोकचन्द्र
January 03, 2022पिपलिया स्टेशन (निप्र)। शनिवार को गांव काचरिया चन्द्रावत में पुलिस प्रशासन की ओर से नशामुक्ति जन जागृति शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को नशा न करने की शपथ दिलाते हुए श्यामलाल जोकचन्द्र ने कहा नशा एक सामाजिक बुराई है, क्षेत्र में जहरीली शराब से 14 मौते हो चुकी है। कई बहनों ने अपना भाई, माताओ ने बेटा पत्नियों ने अपना सुहाग खो दिया है। इसलिए नशे के विरुद्ध जन जागरण अभियान चलाकर आने वाली पीढ़ी को बचाना होगा। एक जमाना था जब जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यों में अग्रणी लोग शराब के विरुद्ध आमजन को जागरुक करते थे। लेकिन दुर्भाग्य से वर्तमान परिस्थितियों में जनप्रतिनिधियों व सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले अधिकांश लोग शराब के ठेकेदार बन गए है। इसका खामियाजा आने वाली पीढ़ीयों को भुगतना पड़ेगा। समाज को स्वस्थ बनाना है तो नशामुक्त समाज का निर्माण करना होगा। इस अवसर पर टीआई तेजेन्द्रसिंह सेंगर ने कहा नशे से कई दुष्परिणाम आते है, व्यक्ति बीमार होता है और मानसिक संतुलन खो देता है, कई लोगों की कम उम्र में ही मौत हो जाती है। इसे जड़-मूल से समाप्त करना होगा। चोकी प्रभारी कपिल सोराष्ट्रीय ने कहा कच्ची शराब मंे यूरिया का उपयोग किया जा रहा है, जिसकी मात्रा ज्यादा होने पर व्यक्ति की मैत हो जाती है। शराब पीकर आने वाला व्यक्ति परिवार में लोगों से झगड़ा करता है, मारपीट करता है। इसलिए इसका सेवन नही करे। उन्होंने स्कूली बच्चो को समझाइश दी कि वे अपने परिवार में शराब पीने वालों को मना करे। इस अवसर पर एसआई जया भारद्वाज, बंशीलाल पाटीदार ने भी विचार रखे। इस अवसर पर बड़ी संचालन प्रधानाध्यापक मधुसूदन हाड़ा ने किया। आभार सरपंच श्यामलाल लकुम ने माना।
0 comments