पांचवें दिन भी जारी अभिभाषकों की भूख हड़ताल, कांगे्रस नेता जोकचन्द्र ने दिया समर्थन

January 31, 2022

पिपलिया स्टेशन 31-01-22 (निप्र। अधिवक्ता संघ नारायणगढ़ की क्रमिक भूख हड़ताल सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रही। इसमें अधिवक्तागण गजेन्द्रसिंह चुण्डावत, शिवलाल पाटीदार, विजयकुमार बसेर, एम सय्यद मन्सूरी, अजय राणावत भूख हड़ताल पर बैठे। अधिवक्ताओं की मांग का प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्यामलाल जोकचन्द्र ने भी समर्थन दिया व मन्दसौर कलेक्टर से चर्चा कर समस्या का निराकरण कराने की मांग की। जोकचन्द्र ने बताया नारायणगढ़ न्यायालय में डीजे कोर्ट आवश्यक है, छोटे-छोटे कामों के लिए लोगों को मन्दसौर जाना पड़ता है। सर्वाधिक प्रकरण नारायणगढ़ में विचाराधीन है, एसे में आम लोगों को समय पर न्याय नही मिल पा रहा है, जबकि सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश है कि त्वरित न्याय प्रक्रिया पूरी की जाए। सरकार बहाने बना रही है कि न्यायाधीश के रहने के लिए व्यवस्था नही है। तो 18 वर्ष से प्रदेश में काबिज भाजपा की सरकार क्या कर रही है ? 

यह है अभिभाषक संघ की मांग:- 
इधर अभिभाषक संघ नारायणगढ़ ने मांग की कि मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर से मांग है कि नारायणगढ़ में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट की पद स्थापना की जाए, नारायणगढ़ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट हेतु बिल्डिंग व न्यायधीशगण के निवास हेतु बंगले के लिए राशि स्वीकृत की जाए। नारायणगढ़ में 17 जनवरी 2017 को केम्प कोर्ट के रूप में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट का संचालन 04 दिसम्बर 2017 तक जारी रही। उसके बाद बिना किसी कारण कोर्ट को बंद कर दिया। जिसकी पुनः संचालन हेतु लगातार मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय से पत्र व्यवहार व व्यक्तिगत जाकर चर्चा की, किन्तु कोई सार्थक परिणाम नहीं मिला, इस कारण 27 जनवरी 2022 से 31 से जनवरी 2022 तक अनशन किया। यदि मांग स्वीकृत नही हुई तो 1 फरवरी से अनिश्चितकाल तक सभी अभिभाषकगण न्यायालय कार्य से विरत रहंेगे। इस अवसर पर अधिवक्तागण सुमतिलाल जैन, ओमप्रकाश गुप्ता, कन्हैयालाल पाटीदार, नाथूलाल यादव, गजेन्द्रसिंह चुन्डावत, बंशीलाल गुर्जर, शिवलाल पाटीदार, रमेशचन्द गेहलोत, राधेश्याम नागदा, रिन्कु गोतम, कैलाश चैधरी, अरविन्द पाटीदार, दिलीप यादव, बालमुकुन्द यादव, धीरज दशोरा, हरीश सालवी, विनोद गुर्जर, प्रवीण चैधरी, अखिलेश कौशिक, दिनेश नागदा, पुष्पेन्द्रसिंह चैहान, प्रदीप उपाध्याय, श्याम पाटीदार, सुनील साहू, कमलकुमार चैधरी, चांदमल राठौर, महेशकुमार डांगी, बनवारीलालजी शर्मा आदि उपस्थित थे। 
----

You Might Also Like

0 comments