तेलिया तालाब में जो लोग गंदा पानी मिला रहे हैं उनके विरुद्ध नपा कार्यवाही करें
January 13, 2022साप्ताहिक अंतर विभागीय की समीक्षा बैठक संपन्न
कलेक्टर श्री गौतम सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उन्होंने नगर पालिका सीएमओ को निर्देश देते हुए कहा कि तेलिया तालाब में जो गंदा पानी मिला रहे हैं। जिससे तालाब का पानी प्रदूषित हो रहा है। ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करें।
शहर में जितने भी अवैध होल्डिंग को तुरंत हटाए। इसके साथ ही नगर पालिका इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखें कि शहर में अवैध कार्य को हटाने में किसी प्रकार की देरी ना करें। अवैध कार्य को हटाने में किसी प्रकार का नोटिस देने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे कार्य पर तुरंत कार्यवाही करें। जिले में अब तक लगभग 64 हजार बच्चों को वैक्सीनेशन लग चुकी हैं। जिले में बच्चों के वेक्सिन का शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जैव विविधता वाटिका निर्माण के लिए बोटनी के प्रोफेसरों का भी सहयोग ले। गांधी सागर में अवैध पेड़ों की कटाई के संबंध में डीएफओ आवश्यक कार्यवाही करें। सभी जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी फ्रंटलाइन वर्कर इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखें कि जिनका सेकंड डोज लग चुका है तथा 9 माह पूरे हो गए हैं। वह तुरंत बूस्टर डोस लगवाए। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार सत्यम, अपर कलेक्टर श्री आरपी वर्मा सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद थे।
0 comments