जिला परिवहन अधिकारी जिले में ई-रिक्शा को प्रोत्साहन दे : कलेक्टर श्री सिंह

January 17, 2022

18-1-22 कलेक्टर श्री गौतम सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में ई-रिक्शा को प्रोत्साहन दिया जाए। बैठक के दौरान गणतंत्र दिवस की तैयारियों के संबंध में भी चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में बच्चे शामिल नहीं होंगे न ही कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम में झांकियां प्रदर्शन, परेड प्रदर्शन का कार्य होगा। इसकी आवश्यक तैयारी करें। नगर पालिका कार्यक्रम के लिए मंच एवं टेंट की व्यवस्था करें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में एक विशेष झांकी तैयार करें जो कि कोविड-19 एवं इसके उपयुक्त व्यवहार पर आधारित हो। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल 24 जनवरी को होगी। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार पांडे, सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार सत्यम, वन मंडल अधिकारी, अपर कलेक्टर श्री आरपी वर्मा सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद थे।

You Might Also Like

0 comments