साइबर ठग के शिकार पीड़ित पक्ष के खाते मे पुनः सम्पूर्ण राशि दिलवाई
April 01, 202201/04/22@मंदसौर पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सूजनीया द्वारा साइबर ठगी के शिकार पीड़ित व्यक्तियों की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु विशेष दिशा निर्देश के तरतम्य मे पीड़िता निकिता सारस्वत निवासी मंदसौर को किसी अज्ञात मोबाइल नंबर धारक द्वारा फोन लगाकर क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर गुमराह कर पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से 80027 रुपये आहरित कर ठगी कर ली गयी । पीड़ित पक्ष द्वारा तत्काल साइबर कार्यालय उपस्थित होकर घटना व्रतांत से अवगत कराया गया । पुलिस अधीक्षक के द्वारा तत्काल ओर तत्परता से कार्यवाही हेतु निर्देशित करने पर प्रभारी साइबर सेल श्री जितेंद्र सिंह सीसोदिया के नेत्रत्व मे उप निरीक्षक भारत चावडा ओर साइबर टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए व्यावसायिक दक्षता ओर तकनीकी विश्लेषण के आधार पर तत्काल ट्रैंज़ैक्शन को ब्लॉक ब्लॉक करवाया गया तथा संबंधित पेमेंट गेटवे ओर मेरचंट वैलेट को रिफ़ंड हेतु रेकुएस्ट मेल के माध्यम से पिडिता के खाते से आहरित सम्पूर्ण राशि पुनः खाते मे प्राप्त करवाने मे महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गयी
मंदसौर पुलिस आप से अपील करती है कि ऐसे किसी भी प्रलोभन मे आने से बचे एवं अनजान एप्स या लिंक को न ही क्लिक करे एवं न ही डाउनलोड करे, अपनी अकाउंट संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के भी साथ किसी भी रूप मे शेयर न करे। आपकी जानकारी ही आपका बचाव है। साइबर अपराधो की जानकारी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है । जागरूक बने सुरक्षित रहे ।
मंदसौर पुलिस द्वारा जनहित में जारी
पुलिस नियन्त्रण कक्ष मन्दसौर किसी भी प्रकार की सूचना देने हेतु 7049101039 (07422) 220500, 404344, प्रभारी सायबर सेल- 7000721302

0 comments