तीन महिने से चार्ज लेने के लिए भटक रहे सरपंच ने लगाया प्रशासन पर मनमानी का आरोप

January 27, 2022

पिपलिया स्टेशन (निप्र)28-01-22 बही ग्राम पंचायत के सरपंच सुरेशदास बैरागी ने प्रशासन पर उन्हें चार्ज नही देने का आरोप लगाया है, उन्होंने बताया प्रशासन मनमानी कर रहा है व गुमराह कर रहा है। सरपंच ने बताया कि उन्हें एक झंूठे मामले में फंसाया गया था, उसके बाद न्यायालय ने जमानत दे दी थी। मैंने इसकी सूचना प्रशासन को दे दी थी। लेकिन प्रशासन ने मुझे नोटिस दिए बगैर उप सरपंच को चार्ज दे दिया था। चार्ज लेने के बाद उप सरपंच को कोर्ट से सजा हो गई। करीब ढ़ाई महिने बाद उप सरपंच को जमानत मिली। बैरागी ने बताया मुझे गांव की जनता ने चुना था, नियमानुसार मुझे सरपंच का चार्ज दिया जाना था। लेकिन प्रशासन ने राजनैतिक दबाव में मुझे चार्ज नही दिया। मैंने जिला पंचायत मन्दसौर व जनपद पंचायत मल्हारगढ़ के सीईओ को भी लिखित में आवेदन किया था व सभी दस्तावेज पेश किए थे, इसके बाद भी मुझे चार्ज नही दिया जा रहा है व तीन महिने से गुमराह किया जा रहा है। जिला पंचायत कहती है, जनपद पंचायत चार्ज देगी व जनपद वाले कहते है, जिले से चार्ज मिलेगी। सरपंच बैरागी ने बताया कि इसकी शिकायत सीएम हेल्प लाइन भी की, लेकिन प्रशासन गुमराह कर रहा है व मेरे साथ अन्याय कर रहा है। बैरागी ने चेतावनी दी कि अगर मुझे चार्ज नही दिया तो न्यायालय की शरण लूगा।

----

You Might Also Like

0 comments