झंडा फहराया तो भाजयुमो नगर अध्यक्ष ने भाईयों के साथ सरपंच को पीटा
January 27, 2022पिपलिया स्टेशन (निप्र)। झंडावंदन करने पर रणायरा सरपंच के साथ भाजयुमो नगर अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह ने भाईयों के साथ मिलकर मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट लेने में आना-कानी की तो फरियादी ने मन्दसौर एसपी कार्यालय जाकर न्याय मांगा, एसपी के निर्देश के बाद नारायणगढ़ पुलिस को प्रकरण दर्ज करना पड़ा। रणायरा सरपंच मूलचन्द पाटीदार ने नारायणगढ़ थाने पर शिकायत दर्ज कराई 26 जनवरी को झंडा फहराने के बाद घर जा रहा था, रास्ते में नरेन्द्रसिंह पिता दुलेसिंह, कारुसिंह पिता दुलेसिंह व लालसिंह पिता दुलेसिंह सौंधिया ने रास्ता रोका व बोला कि तूने झंडावंदन क्यों किया। इसके बाद तीनों ने मारपीट शुरु कर दी। इसकी शिकायत नारायणगढ़ थाने पर करने गया तो पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया। बाद में एसपी कार्यालय पहंुचा वहां न्याय की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश के बाद नारायणगढ़ पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 341, 294, 323, 506, 34 में मामला दर्ज किया। इधर टीआाई अवनीश श्रीवास्तव का कहना है फरियादी का मेडीकल पर्चा भरकर तैयार कर लिया था, आरोपी को राउडअप करने के लिए टीम भेजी थी, फरियादी मेडीकल कराने के बजाए मन्दसौर चला गया, मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
0 comments