10 जनवरी से जिले में लगेगा प्रिकॉशन टीका
January 09, 2022sknews मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के एल राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन के तहत दिनांक 10 जनवरी 2022 से प्रिकॉशन टीका हेल्थ केयर वर्कर ( एच सी डब्ल्यू ) जिसमें स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के समस्त कर्मचारी एवं फ्रंटलाइन वर्कर ( एफ एल डब्ल्यू ) जिसमें पुलिस, राजस्व , पंचायती राज , होमगार्ड , नगर पालिका के समस्त कर्मचारी जिन्हें दूसरा टीका लग चुका है और 9 माह पूर्ण हो चुके हैं।
इसी प्रकार 60 वर्ष एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्ति जो अन्य बीमारी से ग्रसित है और कोविड-19 के दोनों टीके लग चुके हैं , वह व्यक्ति भी डॉक्टर की सलाह पर 10 जनवरी 2022 से प्रिकॉशन टीका लगवा सकते हैं। इसमें किसी भी प्रकार के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं होगी
0 comments