बाइक को टक्कर मारने के बाद पलटि कार, 6 घायल
January 27, 2022
पिपलिया स्टेशन (निप्र)28-01-22 फोरलेन पर गांव सून्ठोद के निकट बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद कार पलट गई। दुर्घटना में 6 घायल हुए, जिनमें 2 की हालत गंभीर है। सोमवार दोपहर तीन बजे करीब बाइक (एमपी 44 एमडी 5030) पर सवार संतुलन बिगड़ने से अचानक गिर गए, इस दौरान पीछे से आ रही कार (एमपी 09 सीएच 2985) ने उन्हें टक्कर मार दी, कार स्पीड में होने से वह भी पलट गई। दुर्घटना में बाइक पर सवार छाछखेडी निवासी भंवरलाल बलाई, पत्नी भंवरीबाई बलाई एवं कार में सवार हाट पिपलिया निवासी संकल्प पिता संजय सोनी, इन्दौर निवासी सुमित पिता हरिओम सोनी, साध्वी पति सुमित सोनी व एक मासूम घायल हुए। जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मल्हारगढ़ भर्ती कराया, दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें मन्दसौर जिला अस्पताल रेफर किया।
0 comments