प्राचार्य को हटाने के लिए फिर 3 घंटे कालेज गेट पर लगाया ताला तो लीज कालेज प्राचार्य ने भेजा प्राचार्य को कार्यमुक्त करने की अनुशंसा का पत्र
January 27, 2022पिपलिया स्टेशन (निप्र)। महाविद्यालय कालेज प्राचार्य को हटाने के लिए अभाविप ने सोमवार को फिर कालेज की तालाबन्दी कर दी। बाद में लीज कालेज प्राचार्य ने प्राचार्य को पदमुक्त करने का पत्र भेजा तब चेनलगेट का ताला खोला। जानकारी के अनुसार 20 जनवरी को दो छात्राओं को मधुमक्खी के काटने के बाद अभाविप ने प्राचार्य आरके श्रीवास्तव की लापरवाही बताते हुए निलंबित करने की मांग को लेकर 21 जनवरी को कालेज की तालाबन्दी कर पिपलिया-कनघट्टी मार्ग पर जाम लगा दिया था। मौके आए अधिकारियों को दिए ज्ञापन में अभाविप ने तीन दिन के भीतर प्राचार्य को हटाने की मांग की थी। 3 दिन बीतने के बाद भी प्राचार्य को नही हटाया तो कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर 12 बजे पुनः तालाबन्दी कर दी। दोपहर तीन बजे करीब लीड कालेज मन्दसौर प्राचार्य आरके सोहनी ने पत्र भेजा। जिसमें लिखा कि पिपलिया प्राचार्य आरके श्रीवास्तव ने स्वयं प्राचार्य पद से त्याग देने का पत्र भेजा है, इसको लेकर अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा उज्जैन को पत्र भेजकर अनुशंसा की है तथा प्राध्यापक जेसी पंवार का प्रभार देने की लिखा है। इसके बाद अभाविप ने विद्यालय गेट का ताला खोला। इस अवसर पर भाग संयोजक जोन्टी अठवाल, नवीन लक्षकार, बबीता सोनगरा, तुलसी चोहान, योगेन्द्र डाबी, दिलीप धनोतिया, विपुलसिंह, अंकितसिंह, संजय, अमित, सलोनी राठौर आदि उपस्थित थे। अभाविप के नवीन लक्षकार ने बताया कि प्राचार्य ने पहले त्यागपत्र नही दिया। अभाविप ने दबाव बनाया तब जाकर त्याग पत्र दिया। अगर त्याग पत्र देना था तो उसी दिन क्यों नही दिया ? फिर तालाबन्दी की, उसके तीन घंटे बाद त्याग देने का पत्र दिया गया। इधर सोशल मीडिया पर 24 जनवरी को प्राचार्य की ओर से भी पत्र वायरल हुआ जिसमें प्राचार्य आरके श्रीवास्तव ने स्वेच्छा से त्यागपत्र देना बताया है।
0 comments