18 किलो डोडाचूरा के साथ 3 धराए, 1 फरार
January 27, 2022पिपलिया स्टेशन (निप्र)। 28-1-2022 पुलिस ने 18 किलो डोडाचूरा के साथ 3 आरोपियों को पकड़ा, एक फरार है। नारायणगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खड़पालिया-गायरीखेड़ा रोड़ गौशाला के सामने तीन आरोपियों को पकड़ा। तलाश के दौरान इनके पास बेग से 18 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपनी पहचान पंजाब प्राप्त के झंडाकला (सरदूरगढ़) निवासी छिन्दासिंह (42) पिता दयालसिंह, बलजिन्दरसिंह (19) पिता दर्शनसिंह राय व रंजीतसिंह (41) पिता लखमीरसिंह राय को को पकड़ा। पुलिस ने अनुसार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान डोडाचूरा देने वाले का नाम नागर पिपलिया निवासी जसवन्त उर्फ राजू बताया, जो फरार है। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा में मामला दर्ज किया
0 comments