ओलावृष्टि से हुई फसल नुकसान के सर्वे के लिए कलेक्टर ने राजस्व विभाग को दिए तुरंत निर्देश
January 09, 2022ओलावृष्टि से हुई फसल नुकसान के सर्वे के लिए कलेक्टर ने राजस्व विभाग को दिए तुरंत निर्देश राजस्व विभाग सर्वे कर तुरंत फसल नुकसान की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगेकलेक्टर श्री गौतम सिंह ने जिले में हुई वर्षा एवं ओलावृष्टि के कारण जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। उसके सर्वे के लिए राजस्व विभाग को तुरंत सर्वे करने के लिए निर्देश प्रदान किए गए हैं। सर्वे करने के लिए राजस्व विभाग की टीम प्रातः 8:00 बजे से फसल नुकसानी क्षेत्र में रवाना हो गई है। पटवारी एवं आरआई के माध्यम से सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के पश्चात रिपोर्ट तुरंत कलेक्टर को प्रस्तुत करेंगे। किसानों को वर्षा एवं ओलावृष्टि से जो क्षति हुई है। उसका अनुमान लगाकर प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। जिससे तुरंत किसानों को राहत प्राप्त हो सके।
कलेक्टर ने सभी किसानों से अपील की है कि किसानों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। जिन भी किसानों को फसल एवं ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है सब का सर्वे होगा। उन्होंने फसल नुकसानी सर्वे करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को भी निर्देश प्रदान किए हैं, कि सर्वे में किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतें तथा तुरंत सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिससे तुरंत शासन को प्रस्ताव भेजा जा सके तथा किसानों को राहत मिले।
0 comments