पिता के निधन के बाद लिमिट राशि जमा कराने के बाद भी बैंक नही दे रही गोडाउन के कागजात, पुत्री ने लगाया बैंक प्रबन्धन पर मिलीभगत का आरोप
December 15, 2021पिपलिया स्टेशन (निप्र)। पिता के निधन होने पर बैंक की लिमिट राशि जमा कराने के बैंक प्रबन्धन द्वारा गोडाउन के कागजात नही देने का आरोप पुत्री ने लगाया। इसकी शिकायत पिपलिया पुलिस चोकी में भी की। जानकारी के अनुसार पिपलिया निवासी अलीशा पिता आमीन रंगरेज ने बताया कि उनके पिता की आईसीआईसीआई बैंक मन्दसौर से 30 लाख रुपए की लिमिट ली थी। इसके एवज में पिपलिया कृषि उपज मण्डी में स्थित ख्वाजा गरीब नवाज टेªडर्स (केजीएन) नाम से रजिस्टर्ड गोडाउन के कागजात बैंक में रखे थे। अलीशा ने बताया कि उनके पिता आमीन का कोरोना संक्रमण के दौरान 14 मई 2021 को इंतकाल हो गया। लिमिट का ब्याज बढ़ने के कारण हमने लिमिट की राशि जमा कराने का फैसला किया। मन्दसौर में सम्पर्क किया और पिता आमीन के निधन के बाद लगे ब्याज की राशि माफ करने की मांग की तो बैंक प्रबन्धन का कहना था कि निधन के बाद ब्याज माफ करने पर लिमिट राशि 28 लाख 80 हजार 636 रुपए आप चेक से जमा करा दो। गोडाउन के कागजात एक माह के भीतर मिल जाएंगे। अलीशा ने आगे बताया बैंक में बात होने के बाद 29 सितम्बर 2021 को चेक से उक्त राशि बैंक में जमा करा दी। उसके बावजूद मन्दसौर आईसीआईसी बैंक प्रबन्धन उन्हें गोडाउन के कागजात देने को तैयार नही है, प्रतिदिन मन्दसौर बैंक में सम्पर्क करने व चक्कर काटने के बाद भी गोडाउन के कागजात नही दे रहे है। अलीशा ने आगे बताया कि उन्होंने बैंक में पदस्थ निहाल गोयल को चेक जमा कराया था, लेकिन वह भी अब टालम-टोल कर रहे है। अलीशा ने आरोप लगाया बैंक प्रबन्धन व मेरे बड़े पापा यासीन मिलीभगत कर गोडाउन को हड़प करने की साजिश रच रहे है, जिसकी आडियो रिकार्डिंग भी मेरे पास है।
0 comments