कृषि मण्डी के पीछे किसानों के लिए लाइट व पानी की व्यवस्था हो
December 15, 2021
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। नई व्यवस्था के तहत कृषि उपज मंडी के पीछे लहसुन लेकर आने वाले वाहनों को खड़ा करवाया जा रहा है, लेकिन मण्डी प्रशासन ने किसानों की सुविधाओं को लेकर अभी तक ध्यान नही दिया। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया मनासा मार्ग पर लहसुन से भरे वाहनों की लम्बी लम्बी कतारे लग जाती थी ओर कई बार जाम लग जाता था इसको लेकर लम्बे समय से वाहनों को मंडी के पीछे खाली पड़ी जमीन पर खड़े करने की मांग कर रहे थे। आखिरकार मंडी प्रशासन ने 9 दिसम्बर से वाहनों को कृषि उपजमंडी के पीछे खड़ा करना प्रारम्भ कर दिया है। लेकिन उनके लिए पानी व बिजली की व्यवस्था नही की। शर्मा ने मण्डी सचिव भारतसिंह बोराणा ने किसानों को सुविधा प्रदान करने की मांग की।
0 comments