बीड़ी का बण्डल मांगने पर मारपीट, दो पक्षों पर क्रास कायमी
December 15, 2021पिपलिया स्टेशन (निप्र)। प्याज फसल कटाई को दौरान बीड़ी का बण्डल मांगने मारपीट पर पुलिस ने दो पक्षों के खिलाफ क्रास प्रकरण दर्ज किया। जान्याखेड़ी निवासी जीवनसिंह पिता रामसिंह बागरी ने मल्हारगढ़ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आधी-पाती के खेत में जीजाजी बोरखेड़ी इंदौर निवासी भारत पिता बगदीराम बागरी के साथ काम कर रहा था। बीड़ी का बण्डल मांगने के दौरान विवाद हो गया। इसी दौरान राजूलाल व उसके लड़के कन्हैयालाल ने मारपीट की जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। इसी तरह बोरखेड़ी इन्दौर निवासी कन्हैयालाल पिता राजूलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई की खेत पड़ोसी जान्याखेड़ी निवासी जीवन पिता रामसिंह बागरी व भारत पिता बगदीराम ने गाली-गलौज की व मारपीट की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।
0 comments