महिला पीटा, मामला दर्ज
December 14, 2021पिपलिया स्टेशन (निप्र)। जमीन विवाद में महिला से मारपीट पर मामला दर्ज हुआ। बिल्लौद निवासी हनाज बी पति अज्जू खां ने नाहरगढ़ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि परिवार के सलमान ने जमीन विवाद को लेकर मारपीट की व लोहे के सरिये से हमला किया, गाली-गलौज की व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सलामान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।
0 comments