कृषि मण्डी के पीछे खड़े रहेंगे लहसुन लेकर आने वाले वाहन, जाम से मिलेगी निजात
December 14, 2021पिपलिया स्टेशन (निप्र)। कृषि उपज मंडी में लहसुन लेकर बाहर से आने वाले वाहनों के मनासा मार्ग पर खड़ा रहने से लगने वाले जाम से कुछ हद तक मुक्ति मिलेगी। इन वाहनों को कृषि मंडी के पीछे खड़ा करने की व्यवस्था मण्डी प्रशासन ने गुरुवार से शुरु की। जानकारी के अनुसार मण्डी के सामने मुख्य मनासा मार्ग पर अंचल के साथ ही राजस्थान से लहसुन लेकर आने वाले किसान मिनी ट्रक, टेªक्टर-ट्राली व पिकअप में लहसुन लेकर आने वाले वाहन मण्डी के बाहर ही खड़ा कर देते थे, जिससे रोज जाम की स्थिति निर्मित हो रही थी। इस कारण कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। वहीं दुकानदारों को भी काफी परेशानी हो रही थी। इसको लेकर समय-समय पर समाचार पत्रों में भी खबर प्रकाशित हुई वहीं ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा ने इस मामले में कई बार विरोध दर्ज कराते हुए वाहनों को मुख्य मार्ग के बजाए अन्य स्थान पर खड़ा करवाने की मांग की थी। कांग्रेस नेता शर्मा ने मण्डी प्रशासन से यह भी मांग की कि कृषि मण्डी के पीछे वाहन खड़ा करने की व्यवस्था होने के बाद अब रात्रि में पीने के पानी, बिजली की व्यवस्था कर चोकीदार की भी ड्यूटी लगाई जाए। जगह को भी समतल कराई
0 comments