कार डोडाचूरा तस्करी करने वाले दो आरोपी पुलिस रिमाण्ड पर, दो फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

December 14, 2021

 


पिपलिया स्टेशन (निप्र)। कार से 90 किलो डोडाचूरा तस्करी करते पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, कोर्ट ने दोनों आरोपियों को पुलिस रिमाण्ड पर सौंपने के आदेश दिए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नारायणगढ़-पिपलियामंडी मार्ग पर बरखेड़ा वीरपुरिया फन्टा के पास सगस बावजी मंदिर पर नाकाबन्दी कर एक स्विफ्ट कार को रोका, तलाशी के दौरान उसमें 90 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ। कार में सवार पड़दा (मनासा) निवासी भेरुपुरी (21) पिता किशोरपुरी गोस्वामी व गर्रावद (नारायणगढ़) निवासी जसवन्तसिंह (21) पिता प्यारसिंह सौंधिया को गिरफ्तार कर डोडाचूरा जब्त किया। नारायणगढ़ टीआई अवनीश श्रीवास्तव ने बताया गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार को एनडीपीएस एक्ट न्यायालय में पेश किया, इसमें जसवन्त को 15 दिसम्बर तक तथा भेरु को 11 दिसम्बर तक पुलिस रिमाण्ड पर सौंपने के आदेश दिए। टीआई ने आगे बताया इस मामले में पुलिस ने डोडाचूरा भरवाने व लेने वाले आरोपीगण जेतपुरा (नीमच सिटी) निवासी राहुल पिता दीपक बांछड़ा व बाड़मेर (राजस्थान) निवासी खेताराम के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। दोनों फरार है, इनकी तलाश की जा रही है।

You Might Also Like

0 comments