शामगढ़ पुलिस द्वारा वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, आरोपियों के कब्जे से कुल 06 मोटर साईकिलें बरामद, 02 आरोपी पुलिस गिरफ्त में
September 29, 2021
शामगढ़ ।
कार्य का विवरणः- पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री सुनील कुमार पाण्डेय द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देषों के तारतम्य में श्री महेन्द्र तारनेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ एवं श्री फूलसिंह परस्ते अनु0 अधिकारी पुलिस गरोठ के मार्गदर्शन में पुलिस थाना शामगढ़ द्वारा अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है।
घटना के संक्षिप्त विवरण अनुसार, दिनांक 26.09.2021 को फरियादी मनोज कुमार पिता शिवनारायण गुप्ता द्वारा उसकी मोटर सायकल हीरो होण्डा स्प्लेंडर MP14BB2507 को दिनांक 25.09.2021 को बस स्टेण्ड शामगढ से किसी अज्ञात बदमाश द्वारा चुराने संबंधी रिपोर्ट पर से थाना शामगढ पर अपराध क्रमांक 476/2021 धारा 379 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। इसी क्रम में दिनांक 28.09.2021 को निपानिया फंटा मेलखेडा पर वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति बिना नम्बर की स्प्लेन्डर मोटर सायकल लेकर आते दिखा, जो पुलिस को देखकर मोटर सायकल वापस मोड़कर भागने लगा, जिसे उपस्थित फोर्स द्वारा घेरा बंदी कर पकड़ा गया। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान संदेही द्वारा अपना नाम पता व वाहन के संबंध में भ्रामक जानकारी दी जाने पर संदेह होने से संदिग्ध व वाहन को लेकर थाने आकर संदेही से पुछताछ की गई तो संदेही ने अपना नाम मुकेश उर्फ ईश्वर उर्फ मडिया पिता शोभाराम मीणा उम्र 26 वर्ष निवासी बकाना का होना बताया व संदेहास्पद वाहन के संबंध मे पूछताछ करते तीन दिन पहले शामगढ बस स्टेण्ड से मोटर सायकल चोरी करना बताया। बाद हिकमतमली से पूछताछ करने पर आरोपी मुकेश व्दारा जिले के विभिन्न स्थानों से अपने साथी मुकेश पिता मोतीलाल मीणा निवासी परासली घाटा के साथ मिलकर अन्य कई वाहन चोरी करना स्वीकार किया गया, जिसपर आज दिनांक 29.09.2021 को आरोपी मुकेश उर्फ मडिया की निशादेही से उसके व्दारा बताये स्थान से व उसके साथी मुकेश पिता मोतीलाल मीणा को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भी चोरी की मोटरसाईकिलें जप्त की गई। आरोपीगणों से अन्य मोटरसाईकिल चोरी के प्रकरणों के संबंध में पूछताछ एवं अग्रिम अनुसंधान कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारशुदा आरोपी का नाम:-
1- मुकेश उर्फ ईश्वर उर्फ मडिया पिता शोभाराम मीणा उम्र 26 वर्ष नि0 बकाना थाना शामगढ एवं 2- मुकेश पिता मोतीलाल मीणा उम्र 24 वर्ष नि0 परासली घाटा थाना शामगढ
जप्तशुदा मश्रुका:- 1 मोटरसाईकिल स्पेलेन्डर रजि. क्र. MP 14 BB 2507
2. मोटरसाईकिल पेशन प्रो रजि. क्र. MP 14 ME 5868
3. मोटरसाईकिल प्लेटिना रजि. क्र. MP 14 MZ 6356
4. मोटरसाईकिल स्पलेन्डर रजि. क्र. MP 14 MZ 3969
5. मोटरसाईकिल लाल काले रंग की एचएफ डिलक्स बिना नम्बर की
6. मोटरसाईकिल डिस्कवर रजि.क्र. MP 14 MK 4579
पुलिस टीम:- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक गोपाल सुर्यवंशी थाना प्रभारी शामगढ, उपनिरीक्षक शैलेन्द्रसिंह कनेश चौकी प्रभारी चंदवासा , प्र.आर. कार्यवाहक 190 घनश्याम, प्र.आर. कार्य. 211 बहादुरसिंह चन्द्रावत, आरक्षक 858 श्रीकृष्णा, आरक्षक 890 पवन पाटीदार, आरक्षक 842 मंगलेश पाटीदार, आरक्षक 316 परिमालसिंह गुर्जर, आरक्षक 387 लोकेन्द्रसिंह, आरक्षक 524 मनीष लबाना, आर. 726 संजय बम्बोरिया, आरक्षक चालक 734 देवेन्द्रसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
0 comments