होटल में घुसी कार, एक घायल, 7 बाइक क्षतिग्रस्त
December 22, 2021पिपलिया स्टेशन (निप्र)। 23-12-21 बही चोपाटी पर एक कार होटल में घुस गई। दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, वहीं 7 बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर पौने दो बजे करीब बही फन्टे पर एक कार (एमपी 09 सीएक्स 5380) अनियंत्रित होकर होटल में घुस गई। इसमें चरकक्षेत्र (सीतामउ) निवासी दूधालाल (63) घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर टोल प्लाजा पैरामेडीकल टीम एबूलेन्स लेकर पहंुची व घायल को मन्दसौर जिला अस्पताल भर्ती कराया।
0 comments