ओवरब्रिज निर्माण कंपनी की उदासीनता से हो रही परेशानी के विरोध में कांग्रेस ने किया चक्काजाम
December 22, 2021पिपलिया स्टेशन23-12-21 (निप्र)। नगर में चल रहे ओवरब्रिज निर्माण में कंपनी ठेकेदार की उदासीनता के चलते हो रही परेशानी से निजात दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को नगर कांग्रेस ने बायपास मार्ग पर एक घंटे तक चक्काजाम कर नायब तहसीलदार मुकेश शर्मा को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा व समस्याओं का निराकरण नही होने पर सात दिन बाद पुनः आन्दोलन की चेतावनी दी। मौके पर तहसीलदार ने सेतु निगम के इंजीनियर कृष्णा गुप्ता को बुलाकर व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। ज्ञापन का वाचन करते हुए ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया पिपलिया नगर में रेलवे फाटक क्रमांक 141 पर वर्तमान में ओवरब्रिज निर्माण का कार्य चल रहा है, ब्रिज निर्माण कंपनी की उदासीनता के चलते आमजन रहवासी व वाहन चालक परेशान है। ट्रेफिक संचालन के लिए ठोस व्यवस्था नहीं होने से यातायात बाधित हो रहा है। बार-बार जाम लगने से राहगीर परेशान हो रहे हैं व दुर्घटनाएं हो रही है। बीमार व्यक्तियों को ले जाने वाले वाहन अक्सर जाम में फस रहे है। निर्माण कंपनी सड़क पर पानी का छिड़काव भी नहीं कर रही है, जिससे धुल के गुबार उड़ रहे है, रहवासी व दुकानदार परेशान हो रहे है। निर्माण कम्पनी ने बायपास से वाहन को निकालने के लिए संकेतक तो लगा दिए लेकिन ब्रिज निर्माण की ओर से कोई भी कर्मचारी बड़े वाहनों को बायपास से निकालने के लिए तैनात नहीं किया गया है, साथ ही बायपास की हालत भी जर्जर है, खात्याखेड़ी मार्ग व पिपलिया बायपास की हालत जर्जर हो चुकी है, वाहन चालक गड्डों के कारण बड़े वाहनों को भी ब्रिज के दोनों ओर सर्विस रोड से निकालने का प्रयास करते है, इससे जाम लग जाता है, दुकानदार भी परेशान हो रहे है। ब्रिज निर्माण में भी पक्षपात हो रहा है, अनुबन्ध के अनुसार कार्य किया जाना चाहिए। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष विष्णु फरक्या, नप के पूर्व अध्यक्ष चोथमल गुप्ता, पूर्व पार्षद रमेश तेलकार, मण्डी व्यापारी प्रतिनिधि दिलीप गुप्ता, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य अशोक खिंची, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिता खोखर, कांगे्रस नेता सरफराज मेव, बाबूलाल पंवार, कन्हैयालाल पाटीदार, रामप्रसाद पोरवाल, मनीष धनोतिया, दीपक भूरिया, दिनेश गुप्ता, महेन्द्र गेहलोत, रमेश माली, किशोर उणियारा, आदि उपस्थित थे।
0 comments