मांगों के निराकरण की मांग को लेकर पेन्शनर संघ ने सीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

December 19, 2021

पिपलिया स्टेशन (निप्र)20- सेवनिवृत पेन्शनर व वरिष्ठ नागरिक महासंघ मल्हारगढ़, बूढ़ा, नारायणगढ़, पिपलिय ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान के नाम तहसीलदार वन्दना हरित को ज्ञापन सौंपकर मांगों के निराकरण की मांग की। जिसमें मप्र के पेन्शनरों के केन्द्र के समान 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग की। ज्ञापन में आगे बताया छठे वेतनमान का 32 माह का एरियर तथा सातवें वेतनमान का 27 महीने का एरियर भी बाकी है, हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद भी 32 माह का एरियर 6 प्रतिशत ब्याज के साथ भुगतान किए जाने के कोर्ट के आदेश है फिर भी प्रदेश सरकार ने पेंशनरों को अनदेखा किया है। अन्य राज्य सरकारों ने अपने कर्मचारियों के साथ ही पेंशनरों को भी बराबर रूप से महंगाई भत्ते की किस्त दी है परंतु मध्यप्रदेश सरकार दोगलापन रवैया अपना रही है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ विभाजन पुनर्गठन की धारा 49 को विलोपित करने की मांग भी पेंशनर संघ ने की। साथ ही सभी पेंशनरों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने तथा न बनने की स्थिति में उन्हें 1000 रुपए महिना मासिक चिकित्सा भत्ता भी दिया जाए।
---

You Might Also Like

0 comments