पिपलिया में चार दिनी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ, 16 टीमें लेगी भाग
December 26, 2021पिपलिया स्टेशन (निप्र)। डाॅ. भीमराव अम्बेडकर क्लब पिपलिया के तत्वावधान में यहां गांधी चोराहे के पीछे जीन मैदान में 4 दिनी टेनिस बाल क्रिकेट स्पर्धा का शुभारम्भ टीआई तेजेन्द्रसिंह सेंगर, चोकी प्रभारी कपिल सोराष्ट्रीय, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व नप अध्यक्ष राजेन्द्र भारद्वाज, पूर्व पार्षद रमेश तेलकार व दिलीप गोयल, कांग्रेस नेता सरफराज मेव, मंडी व्यापारी रुपचन्द होतवानी व शंकरलाल हरजानी की उपस्थिति में हुआ। पहले मेच में मोर्निंग क्रिकेट क्लब ए पिपलिया टीम ने अचेरी टीम को, दूसरे मेच में शामगढ़ टीम ने राजस्थान छावनी टीम को पराजित किया। तीसरे मेच में शामगढ़ ने राजस्थान रठाजना टीम को पराजित किया। इस अवसर पर अजय राठौर, बबलू राठौर, लोकेश राठौर, नरेश जजवानी, महेश सैनी सहित क्रिकेटी प्रेमी उपस्थित थे। संचालन पूर्व पार्षद हरिप्रसाद गेहलोत ने किया। आभार गोपाल राठौर ने माना। क्लब के विनय नेकाड़ी व विशाल नेकाड़ी ने बताया यह प्रतियोगिता लगातार 11 वर्षों से जारी है। चार दिनी इस प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग लेगी। प्रथम पुरस्कार 16 हजार रुपए का पूर्व पार्षद संतोष चोधरी व विमुक्त समुदाय युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष मंगल चोहान की ओर से रहेगा। वहीं द्वितीय पुरस्कार 10 हजार रुपए बागरी समाज प्रदेश अध्यक्ष परशुराम सिसोदिया व विमुक्त समुदाय प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सुनावा की ओर से रहेगा। मेन आफ द सीरिज 2500 रुपए रुपचन्द होतवानी व बेस्ट बालर व बेट्समैन 2500 रुपए शंकरलाल हरजानी की ओर से रहेगा
0 comments