त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निरस्त करना लोकतंत्र की हत्या-धाकड़
December 26, 2021
पिपलिया स्टेशन 27-12-21 (निप्र)। मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत राज के चुनाव निरस्त करना लोकतंत्र की हत्या है, इससे जनता का विश्वास वर्तमान सरकार एवं न्यायालय से उठता नजर आ रहा है। आज मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार चाहती थी कि यह चुनाव निरस्त हो वह इस षड्यंत्र में सफल हो गई, क्योंकि यदि यह चुनाव होते तो निश्चित ही भाजपा की हार होती। उक्त आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस महामंत्री बद्रीलाल धाकड़ (धमनार)़ ने बताया न्यायालय को माध्यम बनाकर भाजपा ने पंचायत चुनाव को निरस्त कराने का जो नाटक किया है, इससे जिन उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार शुरु कर दिया था, उनके लाखों रुपए खर्च हो गए है। धाकड़ ने बताया मतदाताओं व आमजन का प्रजातांत्रिक व वर्तमान सरकार से विश्वास उठ गया है। प्रदेश सरकार विगत् दो वर्षों से चुनाव नही करा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की सभी व्यवस्थाएं चोपट हो चुकी है, नौकरशाहों का राज होने से ग्रमाीणों का शोषण हो रहा है।
0 comments