लापता व्यक्ति की लाश खेत में मिली
December 26, 2021पिपलिया स्टेशन (निप्र)। सात दिन से लापता व्यक्ति की लाश खेत में मिली। लाश सड़ चुकी थी जो बदबू मार रही थी। जानकारी के अनुसार लिम्बावास निवासी कारुलाल (40) पिता चेनराम गायरी पिछले 7 दिनों से लापता था। शनिवार को प्रातः 10.30 बजे गांव के निकट साबूखेड़ी मार्ग पर कारुलाल की लाश सरसों के खेत में दिखी। ग्रामीणों की सूचना पर नारायणगढ़ पुलिस पहंुची। लाश पांच-सात दिन से पड़ी होने से सड़ चुकी थी, जो बदबू मार रही थी। बताया गया कारुलाल के 1 पुत्र व 2 पुत्रियां है। मौत के कारणों का पता नही चला। पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। धारा 174 में मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया।
---
0 comments