निर्माणाधीन ओवरब्रिज की दिवार के पास फसा ट्रक, दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला, निर्माण कंपनी की लापरवाही से परेशानी

September 20, 2021

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। रविवार को प्रातः डाक बंगले के पास एक ट्रक निर्माणाधीन ओवरब्रिज की दिवार के पास फस गया। जिसे 2 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला जा सका। ओवरब्रिज निर्माण कंपनी की लापरवाही के कारण यह स्थिति आए दिन निर्मित हो रही है। जानकारी के अनुसार प्रातः 7 बजे करीब रेलवे फाटक से गांधी चैराहे की ओर रहा ट्रक बीच में नगर परिषद् कार्यालय के निकट फंस गया। इस दौरान दुकानों के आगे लगे शेड भी क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान दुपहिया वाहन चालकों को निकलने में काफी परेशानी आई। दो घंटे तक ट्रक फसी रही। बाद में मशक्कत के बाद उसे 9 बजे निकाला जा सकता। नुकसानी की भरपाई के बाद ट्रक को रवाना किया। उल्लेखीय है कि उक्त स्थान पर लगातार तीसरी बार ट्रक व अन्य वाहनों के फसने व शेड क्षतिग्रस्त होने की घटना हो चुकी है। ब्रिज निर्माण कंपनी द्वारा मटेरियरल को समतल नही किए जाने के कारण यह स्थिति निर्मित हो रही है। दुपहिया वाहन चालक को निकल रहे है, लेकिन बड़े वाहनों के निकलने के दौरान यह स्थिति बन जाती है। कंपनी ने गार्ड को तैनात नही कर रखा है, इस कारण बड़े वाहन चालक बायपास से निकलने के बजाए नगर में घुस जाते है। कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावना बनी हुई है।

You Might Also Like

0 comments