धूमधाम से हुआ गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन
September 20, 2021पिपलिया स्टेशन (निप्र)। नगर सहित अंचल में दस दिनी गणेशोत्सव के समापन पर गणपति प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन हुआ। इससे पूर्व पूजा-अर्चना की गई व गणपति बप्पा के जयकारे लगे। यहां कृषि उपज मंडी में गार्लिक फे्रन्ड्स गु्रप की ओर से विराजित गणपति प्रतिमा को ढ़ोल-ढ़माकों के साथ जुलूस के रुप में गांधी चैराहे पर लाया गया, यहां से विसर्जन के लिए भैंसासरी माताजी ले जाया गया। इस अवसर टोनी अग्रवाल, कमलेश हरजानी, अनिल मून्दड़ा, राहुल पन्डित, तरुण अग्रवाल, तुलसी जामनानी आदि उपस्थित थे। इसी तरह नगर परिषद् ने गणपति प्रतिमाओं को विसर्जन करने के लिए रेलवे फाटक स्थित बस स्टेण्ड, टीलाखेड़ा बालाजी मंदिर, सब्जी मंडी गणेश मंदिर के पास, अध्योया बस्ती स्थित शीतला माता मंदिर पर स्थान नियत कर प्रातः 11 से शाम 4 बजे तक मूर्तियों को संग्रहित किया, जिन्हें बाद में नगर परिषद् टीम ने विसर्जित किया। इसी तरह लूनाहेड़ा में झाकियां निकाली, गणेश मित्र मण्डल ने झांकी बनाकर जुलूस निकाला। बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

0 comments