मालगाड़ियों के क्रासिंग के दौरान रेलवे फाटक पर लगा एक घंटे का जाम, सैकड़ों वाहन चालक फंसे रहे

September 20, 2021

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। मालगाड़ियों के क्रासिंग के दौरान रेलवे फाटक के दोनों और एक घंटे तक जाम में वाहन फंसे रहे। फाटक खुलने के बाद भी वाहन चालक निकलने के लिए मशक्कत करते रहे। जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर 12 बजे करीब मालगाड़ियों के क्रासिंग के दौरान फाटक बंद हुई, करीब 10 मिनिट तक फाटक बंद रही तो दोनों और वाहनों की कतारें लग गई और सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। फाटक खुलने के बाद भी आवागमन सुचारु नही हो पाया। जाम में फंसे वाहनों को निकालने के लिए पुलिस बल पहंुचा, एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुल पाया।

ब्रिज निर्माण कंपनी की उदासीनता का खामियाजा भुगत रहे वाहन चालक :-
उल्लेखनीय है कि रेलवे फाटक के दोनों और वर्तमान में ओवरब्रिज निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कंपनी की उदासीनता के चलते आए दिन जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। इसका खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। कार्य को पूरा नही कर बीच में छोड़ कर दूसरी ओर कार्य शुरु कर दिया जाता है, जिससे पत्थर व मिट्टी सड़क पर पड़ी हुई है, बरसात के बाद तो कीचड़ पसर गया है, जिससे वाहन चालक स्लीप हो रही है। निर्माण कंपनी ने वाहनों को निकालने के लिए गार्ड की तैनाती भी नही कर रखी है, एसे में कई बार वाहन बड़े वाहन चालक फस जाते है और जाम की स्थिति निर्मित हो रही है।

You Might Also Like

0 comments