सूने मकानों में चोरों ने किया हाथ साफ

September 09, 2021

 गरोठ बोलिया-  चोरों के होसले इतने बुलंद है कि विगत दिनों से अबतक  एक के बाद एक चोरीयां जैसे विधुत ट्रांसफार्मर का आईल, मोटरसाइकिल आदि चोरीयो को अंजाम दे चुके ओर दे रहे हैं। चोरों द्वारा  रामनगर कालोनी में 8 सितम्बर की रात 2 बजे के लगभग सुने दो मकानों में अज्ञात चोरों ने अर्जुन/अशोक कुमार टेलर  ओर  भैरूंलाल/ बगदीराम माली के मकान में रखें जेवरात, नगदी, कपडे आदि समान  चोरी कर  ले गयें । परिवार के सभी सदस्य इनके रिश्तेदार के यहाँ गये हुए थे । पुलिस प्रशासन को चाहिए कि नगर में हो रही चोरीयो पर अंकुश लगाएं ।

You Might Also Like

0 comments