पिता-पुत्र झुलसे, मंदसौर जिला अस्पताल में नही मिला उपचार, उदयपुर रेफर
September 09, 2021पिपलिया स्टेशन (निप्र)। सिलेण्डर से गैस रिसाव होने से झुलसे पिता-पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती किए बिना ही रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार पिपलिया थानान्तर्गत गांव बालागुढ़ा में प्रातः 9.30 बजे हायर सेकण्डरी स्कूल के पास निवासरत प्रकाश ओढ़ (45) ने चाय बनाने के लिए जैसे ही गैस चुल्हे को चालू किया वैसे ही वह भभक गया। आग से झुलसे पिता के चिल्लाने पर बेटा अतुल (21) आया वह भी झुलस गया। बताया गया सिलेण्डर से गैस रिसाव हो रहा था। इस कारण आग भभक गई। सूचना पर परिजन व ग्रामीण झुलसे पिता-पुत्र को मंदसौर जिला अस्पताल ले गए, लेकिन वहां तैनात स्टाफ ने झुलसे पिता-पुत्र को बाहर ही रोक दिया। भर्ती करने से इंकार कर दिया कहा कि इसका यहां डाॅक्टर नही है, कहीं ओर ले जाओ। परिजनों व ग्रामीणों ने भर्ती कराने की काफी कौशिश की, लेकिन वह नाकाम रही। बाद में दोनों को परिजन उदयपुर ले गए।

0 comments