रेल सुविधाओं को पुनः बहाल करने की मांग को लेकर रेल सुविधा विस्तार समिति ने सौंपा ज्ञापन

September 10, 2021

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रेल सुविधाओं को पुनः बहाल करने की मांग को लेकर रेल सुविधा विस्तार समिति ने गुरुवार को मण्डल रेल प्रबंधक रतलाम के नाम पिपलिया रेलवे स्टेशन अधीक्षक एमके फरक्या को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि पिपलिया स्टेशन नगर की आबादी करीब 20 हजार है। साथ ही नारायणगढ़, झारड़ा, मनासा, रामपुरा, गांधीसागर आदि कस्बों के साथ ही समीपस्थ प्रतापगढ़ जिले की राजस्थान सीमा से भी यात्री यहां से रेल सफर करते है। कोरोनाकाल से पूर्व जो सुविधाएं यहां पर उपलब्ध थी, उन्हें रेलवे द्वारा बहाल नही किया है। यहां पूर्व में भोपाल-जयपुर-भोपाल व इंदौर-उदयपुर-इंदौर ट्रेनों का ठहराव था। जिसे पुनः बहाल किया जाना नितांत आवश्यक है। एक और डेमू ट्रेन तथा रतलाम-उदयपुर, रतलाम-यमुनाब्रिज गाड़ियों को पुनः चालू किया जाए तथा पूर्वानुसार सामान्य किराया ही लिया जाए। इंदौर-जोधपुर यात्री गाड़ी में बुकिंग की अनिवार्यता समाप्त पूर्वनुसार टिकट खिड़की से ट्रेन आने से पूर्व टिकट देने की सुविधा पुनः दी जाए। यह भी मांग की कि प्लेटफार्म टिकट पूर्वानुसार 10 रुपए ही रखा जाए। पूर्व में जिन गाडियों सामान्य किराया लिया जाता था, उनमें पुनः सामान्य किराया लागू किया जाए। 1 अक्टूबर से चलने वाली बान्द्रा-हरिद्वार गाड़ी का भी पिपलिया में ठहराव दिया जाए। ताकि दिल्ली व हरिद्वार के लिए यात्रियों को सीधी सुविधा मिल सके। इस अवसर पर रेल सुविधा विस्तार समिति संरक्षक रमेश तेलकार, अध्यक्ष अनिल शर्मा, चोथमल गुप्ता, भूपेन्द्र महावर, बाबूलाल पंवार, अनिल बोराना, विष्णु फरक्या, अनिता खोखर, मनोहर पंवार, हरिसिंह यादव, मुकेश निडर, लाला परमार, मदन चैहान, मनीष धनोतिया, अजय बोराना, अनिल मुलासिया, राजेन्द्र अग्रवाल, देवेन्द्र कराड़ा, किशोर उणियारा आदि उपस्थित थे

You Might Also Like

0 comments