नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को भेजा जेल

September 20, 2021

पिपलया स्टेशन (निप्र)। नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिसे कोर्ट ने जेल भेजने के आदेश दिए। नारायणगढ़ थाना प्रभारी मनोज महाजन ने बताया नारायणगढ़ निवासी नाबालिग बालिका का पीछा करने व उसके साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पिपलियामंडी दुर्गा चोक निवासी गोपाल पिता राजेश कोहली के खिलाफ शुक्रवार को पाक्सो एक्ट व धारा 354 में मामला दर्ज किया था। आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जिसे जेल भेजने के आदेश हुए।

You Might Also Like

0 comments