पहंुची राजस्व विभाग की टीम, बरसात के कारण नही हो पाई वेयर हाउस जमीन की नपती
September 20, 2021पिपलिया स्टेशन (निप्र)। सोनी मार्ग स्थित वेयर हाउस की जमीन की नपती शनिवार को बरसात के कारण नही हो पाया। जानकारी के अनुसार बरखेड़ापंथ निवासी किसान कंवरलाल पाटीदार ने वेयर हाउस निर्माण करने वाले पिपलिया निवासी कैलाश पोरवाल पर उनकी जमीन में दिवार बनाने का आरोप लगाते हुए एसपी, कलेक्टर, एसडीएम को शिकायत कर न्याय नही मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। चेतावनी के बाद एसडीएम रोशनी पाटीदार ने शनिवार को उक्त जमीन का सीमांकन करने के निर्देश देकर राजस्व विभाग का दल गठित किया था। टीम मौका स्थल पर पहंुची, लेकिन दिनभर चल रही बरसात के कारण जमीन की नपती नही हो पाई। टीम का था कि नपती नही हो पाई है, अगली तिथि एसडीएम तय करेंगे।

0 comments