करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत

August 21, 2021

 

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। गांव आक्यापालरा में एक व्यक्ति की घर पर करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शाम 6 बजे करीब पप्पूलाल (50) पिता रामलाल मोगिया को घर पर करंट लग गया, जिसे पिपलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाए। यहां डाॅक्टर नही होने से नारायणगढ़ ले गए जहां मृत घोषित कर दिया। आक्यापालरा सरपंच प्रतिनिधि भेरुलाल भाटी ने आरोप लगाया कि करंट लगने के बाद अचेत व्यक्ति को पिपलिया अस्पताल में ले गए लेकिन तैनात एएनएम ने उसे देखा भी नही और कहा कि यहां से ले जाओ। 

You Might Also Like

0 comments