जहरीली शराब प्रकरण के आरोपियो ने मामले को बताया फर्जी, वित्तमंत्री देवड़ा से करेंगे मुलाकात
August 22, 2021
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। शुक्रवार को गांव बरखेड़ा जयसिंह में मिले 450 जहरीली शराब के क्वार्टर के मामले में आरोपी बनाए गए मांगूसिंह व राजेन्द्रसिंह ने उक्त मामला पुलिस की फर्जी कार्रवाई बताया, उन्होंने बताया कि मामले को वापस लेने की मांग को लेकर राजपूत समाज 23 अगस्त को प्रातः 11 बजे वित्त व आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा से मंदसौर में मुलाकात करेंगे व फर्जी मामला दर्ज करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी। मांगूसिंह ने बताया कि शराब फेंककर भागने का मामला दर्ज करना बिल्कुल झंूठा है, मैं प्रातः 11 से शाम 7 बजे तक आलोक हाॅस्पीटल मंदसौर में था। इसकी जानकारी व सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाए है।
0 comments