अपहरण करने वाले चारों आरोपियों को भेजा जेल
August 21, 2021
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। रिमाण्ड अवधि समाप्त होने पर किसान का अपहरण करने वाले चारों आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेजने के आदेश दिए। जानकारी के अनुसार फोरलेन पर बही टोल प्लाजा के पास भोमलवास (बड़नगर) के किसान बंशीलाल पिता कंवरलाल प्रजापत की पिकअप वाहन को टक्कर मारने के बाद पिकअप सहित किसान का अपहरण करने के मामले में गिरफ्तार हुए स्कार्पियो में सवार बेगू निवासी लभीश ब्राम्हण, भीलवाड़ा जिले के करेड़ा निवासी भावेश ब्राम्हण, लाड़पुरा निवासी देवेन्द्र जोशी व भीलवाड़ा निवासी मनोज खटीक को न्यायालय ने एक दिन पुलिस रिमाण्ड पर सौंपा था। अवधि समाप्त होने पर चारों को पुनः नारायणगढ़ न्यायालय पेश किया, जिन्हें जेल भेजने के आदेश हुए।
0 comments