अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या
August 21, 2021पिपलिया स्टेशन (निप्र)।21/08/21 खात्याखेड़ी मार्ग पर गुर्जर मोहल्ले में निवासरत एक युवक ने शुक्रवार को स्वयं के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कारण पता नही चल पाया। दोपहर सवा बारह बजे करीब की घटना है। देव (22) पिता मुकेश तोसावड़ा ने स्वयं के घर में रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। बाजार गई देव की मां मंजू व बहिन ने दरवजा खोलना चाहा, बंद होने पर आस-पास सूचना देकर रहवासियों को बुलाया व पीछे का दरवाजा तुड़वाया तो देव को फंदे पर लटका देख होश उड़ गए। रहवासियों की सूचना पर चोकी प्रभारी कपिल सोराष्ट्रीय, एएसआई एमएल वर्मा मौके पहंुचे, युवक को अस्पताल पहंुचाया जहां मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने धारा 174 में मर्ग कायम किया।
दो बार टूट चुकी सगाई:-जानकारी के अनुसार युवक देव इकलौता बेटा था। उसकी पहले नीमच व बाद में मंदसौर सगाई होने के बाद टूट चुकी थी। घटना के समय ड्रायवर पिता घर पर नही थे। मां व बहिन रक्षाबंधन की खरीददारी करने बाहर गई थी। इसी दौरान अकेले में युवक ने फांसी लगाई। पुलिस ने युवक का मोबाइल जब्ती में लिया है। कारण पता नही चल पाया है।
0 comments