युवक ने मल्हारगढ़ व पिपलिया पुलिस पर मुखबिरी के लिए बाध्य करने का आरोप लगाकर की शिकायत

August 21, 2021

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। गांव डंूगलावदा के एक युवक ने पिपलिया व मल्हारगढ़ पुलिस पर मुखबिरी के लिए बाध्य करने का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि पुलिस उसे परेशान कर रही है और कह रही है कि मुखबिरी नही करेगा तो तुझे फर्जी केस में फंसा देंगे। युवक ने आत्महत्या की भी धमकी दी। पिपलिया थाना क्षेत्र के गांव डंूगलावदा निवासी देवप्रकाश उर्फ गोलू पिता शिवनारायण डाबी ने मुख्यमंत्री, डीजीपी सहित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को भेजी शिकायत में बताया कि पिपलिया व मल्हारगढ पुलिस के अधिकारी व पुलिसकर्मी आए दिन मुझे परेशान कर रहे है, कहते है कि गांव के बाहर तेरा घर है, यह क्षेत्र तस्करों का है। डोडाचूरा व अफीम तस्कर गांव में आते है तो तुझे ध्यान रखकर हमें सूचना देना होगा। इसके एवज में हम एक केस पर 1 लाख रुपए व मोबाइल देंगे। युवक ने बताया आए दिन पुलिस परेशान कर रही है और दबाव बना रही है कि हमें मादक पदार्थ का केस नही दिलवाया तो तेरा फर्जी केस बना देंगे। युवक ने यह भी चेतावनी दी कि मुझे ज्यादा परेशान किय तो मैं आत्महत्या कर लंूगा, जिसकी जवाबदारी पिपलिया व मल्हारगढ़ पुलिस की रहेगी। 
जांच की जाएगी:- एसडीओपी टीसी पंवार का कहना है अभी तक इस संबंध में मेरे पास कोई शिकायत नही आई है, शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाकर जो भी दोषी होगा उचित कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

0 comments