तेज गती चल रही दुर्गा बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी यात्री बालबाल बचे
August 24, 2021
तेज गती चल रही दुर्गा बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी यात्री बालबाल बचे महिला यात्रियो ने बताया बस तेज गती से चल रही थी पिपल्या जौधा(मानसिह डाँगी) सीतामऊ से मनासा चलने वाली दुर्गा बस अंध गती से चल रही थी तभी अचानक पिपल्या जौधा के पास आरडी फंटे के यहाँ गाड़ी अंतियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिसमे दर्जन भर यात्री घायल हो गए और किसी के हाथ पाँव भी फ्रेक्चर हुए हे तो किसी को आई हल्की चोंटे जिसे स्थानीय डॉ ने मोके पर पहुच कर घायलो को प्राथमीक उपचार मे दर्दनिवारक ईलाज किया यह हुए घायल पंकज(25) पिता पन्नालाल सुर्यवंशी निवासी जग्गाखेड़ी,पुजा (23) पती कालुराम तेली निवासी जग्गाखेड़ी, सपना (21) पती धन्नालाल राठोड़ निवासी जग्गाखेड़ी,रेखा (30)पती दिनेश बेरागी निवासी बाँसखेड़ी,प्रिया(12)पिता श्यामलाल बैरागी निवासी पिपरया(कालुखेड़ा) जिला रतलाम, नितीश(11) पिता दिनेश बैरागी निवासी बाँसखेड़ी, नन्दुबाई (52) पती बंशीलाल तेली निवासी आत्रिमाता,रुघनाथसिह (60) पीता मानसिह राजपूत निवासी करनखेड़ी,कावेरीबाई (75) पती उदयराम निवासी कुंडला,मनीषा (8)पिता श्यामदास बैरागी निवासी कोटड़ा बहादुर,
बस में सवार यात्रियों ने बताया की बस क्रमांक एमपी 14 पीए 0384 सीतामउ से ही तेज गती से दौड़ रही थी और बस के अंदर ठूस ठूस कर सवारियों को भर रखा था और बस पहले से ही झुकी हुई लग रही थी परन्तु बस स्टॉप की लापरवाही से ही यह घटना घटी हे। बस के खाई में गिरने की खबर लगते ही नाहरगढ़ थाना पुलिस मोके पर पहुँची और अधिक घायल को पुलिस वान से जिला अस्पताल ले जाया गया
रक्षाबन्धन के त्यौहार से बस में महिला यात्री अधिक थी 2 दिन पूर्व रक्षाबन्धन का त्यौहार निकला था जिससे बस में महिला यात्रियों की संख्या अधिक थी लेकिन बस चालक द्वारा बस को तेज गती से दौड़ाया जा रहा था बस के दुर्घटना ग्रस्त होते हैं बस का स्टाफ मोके से फरार हो गया।
प्रशासन की भी लापरवाही:-आए दिन सड़क हादसे होते रहते हे परन्तु प्राशासन की कार्यवाही कागजी खाना पुर्ती तक ही रह जाती हे आए दिन बस चालक क्षमता से अधिक लाद कर धड़ल्ले से थाने व पुलिस चौकियो के सामने से गुजरते हे लेकिन इनपर कोई कार्यवाही नही होती हे साथ ही आरटीओ कि अबतक कोई बढ़ी कारवाई क्षेत्र में नहीं हुई जिसके कारण बस मालिक और चालक नियमो को ताक पर रखकर ओवरलोड बस तेज गती से दौड़ाते हे

0 comments