घर में घुसे चोरों को किया पुलिस के सुपुर्द, कोर्ट ने भेजा जेल

August 24, 2021

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। घर में घुसे दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया। जिन्हें कोर्ट ने जेल भेजने के आदेश दिए। जानकारी के अनुसार बीती रात्रि बरखेड़ापंथ गांव में समरथ पिता बाबरु के घर का ताला तोड़कर चोर भीतर घुसे, जिन्हें रहवासियों ने पकड़ लिया। सूचना देकर पुलिस को बुलाकर सुपुर्द कर दिया। मल्हारगढ़ टीआई नरेन्द्र यादव ने बताया चोरों ने अपनी पहचान रुपी निवासी केसर पिता राधेश्याम बावरी व तेजमल पिता राधेश्याम बावरी होना बताई है, इनके खिलाफ चोरी के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर सोमवार को नारायणगढ़ कोर्ट में पेश किया, जिन्हें जेल भेजने के आदेश हुए। 

पिपलिया व नाहरगढ़ पुलिस ने भी पकड़े चोर:-
इधर पिपलिया व नाहरगढ़ पुलिस ने भी अलग-अलग मामलों में पांच चोरों को पकड़ा। पिपलिया पुलिस ने बरखेड़ा जयसिंह व बालागुढ़ा गांव से दो चोरों को लहसुन चोरी के मामले में पकड़ा, वहीं नाहरगढ़ पुलिस ने कयामपुर से तीन चोरों को पकड़ा, जिनसे पूछताछ जारी है। 

You Might Also Like

0 comments