जिला पंचायत सीईओ ने नगर पालिका सीएमओ मंदसौर व भानपुरा के वेतन रोकने के निर्देश दिए

August 17, 2021

 

साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार सत्यम की अध्यक्षता में सप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन एवं टीएल शिकायतों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान उन्होंने नगर पालिका सीएमओ मंदसौर श्री सुमन को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का तुरंत समाधान करें। ट्रेजरी ऑफिसर को निर्देश देते हुए कहा कि नगर पालिका सीएमओ मंदसौर एवं नगर परिषद सीएमओ भानपुरा का इस माह का वेतन निर्धारण ना किया जाए। जब तक कि इनके द्वारा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समाधान ना हो जाए। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जो विभाग सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समाधान नहीं करेगा। उनका प्रस्ताव कमिश्नर को भेजा जाएगा। जिससे आगे कार्यवाही की जा सके। बैठक के दौरान सभी जिला अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

0 comments