8 माह पूर्व शैल पत्थर से हटा था अतिक्रमण, फिर शुरु होने लगा अवैध कब्जा, एसडीएम ने कहा होगी कार्रवाई

August 17, 2021

पिपलिया स्टेशन (जेपी तेलकार)। गांव कनघट्टी में शैल पत्थर की जगह पर पुनः अतिक्रमण शुरु हो गया है, वहां फसल बुआई कर दी है।  8 माह पूर्व 7 दिसम्बर 2020 को मंदसैर कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन द्वारा शैल पत्थर खदान पर अतिक्रमण हटाया था। प्रशासन ने लीज धारक रमेशचन्द्र गुप्ता की मृत्यु के 4 वर्ष बाद भी अन्य लोगों द्वारा शैल पत्थर निकाला जाने की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की थी। प्रशासन ने यहां बोर्ड भी लगाया था, जिसमें खनन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। लीजधारक के रिश्तेदारों ने बताया कि कुछ लोगों ने उस पर अतिक्रमण शुरु कर दिया है व खेती करने लगे है। प्रशासन द्वारा लगाया गया बोर्ड भी अतिक्रमण कर्ताओं ने हटा दिया है। प्रशासन उक्त जमीन से अतिक्रमण हटाए व दोषियों पर कार्रवाई करें।

शिकायत करे तो होगी कार्रवाई:-
मल्हारगढ़ एसडीएम रोशनी पाटीदार का कहना है उक्त जगह पर शैल पत्थर कार्य बंद करने के लिए कार्रवाई हुई थी। अगर कोई अतिक्रमण कर रहा है तो शिकायत पर अतिक्रमणकर्ता पर सिविल जेल की कार्रवाई करेंगे।

You Might Also Like

0 comments