1 करोड़ 99 लाख 86 हजार 280 रुपये वसूलने का आदेश जारी किया

August 17, 2021

 कलेक्टर ने मां भगवती कंस्ट्रक्शन के संचालक श्री गोविंद सिंह पर बकाया राशि 1 करोड़ 99 लाख 86 हजार 280 रुपये वसूलने का आदेश जारी किया कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा जिले में माफियाओं के विरुद्ध चलाये जा रहे माफिया अभियान अन्तर्गत रेत खनिज ठेकेदार मां भगवती कंस्ट्रक्शन प्रो. गोविंद सिंह निवासी किलगारी तह. शामगढ़ से रेत ठेके की बकाया राशि रूपये 1 करोड़ 99 लाख 86 हजार 280 रुपये की वसूली करने का आदेश जारी किया गया है। ठेकेदार के द्वारा उच्चतम बाली मंदसौर जिले की 21 रेत खदानें प्राप्त की गई थी। ठेकेदार द्वारा समय पर किश्त जमा न किये जाने के पर संचालक, भौमिकी तथा खनिज कर्म, भोपाल द्वारा ठेका निरस्त कर बकाया राशि वसूली के निर्देश दिये गये थे। बकाया राशि आगामी 07 दिवस में जमा नही करने अर्थात नियत समयावधि में राशि जमा न कराने की स्थिति में ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।

You Might Also Like

0 comments