पिपलिया क्षेत्र में दो सड़क दुर्घटना में दो घायल

December 15, 2021

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। पिपलिया क्षेत्र में दो सड़क हादसों में दो घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम 5.30 बजे करीब पुलिस थाने के सामने कार की टक्कर से बाइक सवार पिपलिया प्रताप काॅलोनी निवासी नरेन्द्र पिता गिरधारीलाल चन्देल घायल हो गया। नरेन्द्र का पैर दुर्घटना में टूट गया। सूचना पर बही टोल प्लाजा पैरामेडीकल जुझारंिसह एम्बूलेस लेकर मौके पहंुचे, सड़क मार्ग से गुजर रहे पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपकसिंह चोहान ने घायल को एम्बूलेस में रखवाया। जिसे जिला अस्पताल भर्ती कराया। इधर दूसरी घटना सोमवार रात्रि पिपलिया कनघट्टी मार्ग पर शासकीय महाविद्यालय के निकट हुई। इसमें बाइक भिड़त में बाइक पर सवार खंखराई निवासी विजेश पिता भेरुलाल बागरी, पत्नी मुन्नाबाई व पुत्री मधु को दूसरी बाइक पर सवार होकर आ रहे काजलीखेड़ा (रठाजना) निवासी परसराम पिता बालमुकुन्द पाटीदार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में विजेश गंभीर घायल हो गया। दुर्घटना के समय मार्ग से गुजर रहे एएसआई सूर्यप्रकाश व प्रधान आरक्षक सुनील टेलर ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहंुचाया, जिसे उपचार के बाद मन्दसौर रेफर कर दिया। पुलिस ने बाइक चालक परसराम के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

You Might Also Like

0 comments