शराब सहित महिला गिरफ्तार तीन जुआरी धराए
December 15, 2021पिपलिया स्टेशन (निप्र)। पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ महिला को गिरफ्तार किया। नाहरगढ़ पुलिस ने प्लास्टि की केन में 5 लिटर कच्ची शराब के साथ पाल्यामारु निवासी अनिता पति रमेश बांछड़ा को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया। तीन जुआरी धराए
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। पुलिस ने जुआ खेलते तीन लोगों को गिरफ्तार किया। नाहरगढ़ पुलिस ने कयामपुर हाट मैदान के पास जुआ खेलते बन्टी पिता रमेश, गोलू पिता शेहजाद व गुलकन्द पिता मांगीलाल को पकड़ा। इनके कब्जे से 625 रुपए नकदी व ताशपत्ती बरामद हुए।
0 comments