भारतीय जनता पार्टी के तीन मण्डलों के पदाधिकारीगण का एकत्रीकरण

December 19, 2021

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। भारतीय जनता पार्टी मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मल्हारगढ़, पिपलिया एवं बूढ़ा मंडल की संयुक्त संगठनात्मक बैठक गायत्री शक्तिपीठ पर सम्पन्न हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने संगठनात्मक दृष्टिकोण के रूप में मेरा परिवार, भाजपा परिवार के विचारों के साथ संगठन भाव के रूप में कर्म प्रधान बने रहने का मार्गदर्शन दिया। भारतीय जनता पार्टी ही एक पार्टी है जो विचारों से चलती है न कि व्यक्ति। संगठन भाव से चलने वाला जमीनी कार्यकर्ता कभी थकता नहीं, कभी रुकता नहीं, चरैवेति चरैवेति मंत्रों के साथ पार्टी को मजबूत करता है। भाजपा जिला महामंत्री राजेश दीक्षित, पिपलिया मंडल अध्यक्ष सामंतसिंह शक्तावत, मल्हारगढ़ मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र जाट, बूढ़ा मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह राणा, जिला मंत्री दीपिका सोलंकी, बूढ़ा मंडल प्रभारी नरेन्द्र पाटीदार, मल्हारगढ़ मंडल प्रभारी राजू गोड, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शरद जैन, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुधीर जैन, पूर्व जिला उपाध्यक्ष तेजपालसिंह धाकड़ी, प्रवीणा गुप्ता, बंटू भूत, पूर्व मंडल महामंत्री शांतिलाल शर्मा, राधेश्याम चैहान आदि मंचासीन थे। वृहद एकत्रीकरण बैठक में तीनों मण्डल महामंत्री हरिराम पंवार, मुकेश गुप्ता, नीरज जोशी, मुकेश मालवीय, सुनील शर्मा, गोविंद सहित बड़ी संख्या में भाजपाजन उपस्थित थे। संगठन गीत गान मल्हारगढ़ मंडल के महामंत्री नीरज जोशी ने, संचालन महाविद्यालय सांसद प्रतिनिधि इंद्रजीत भट्ट ने, आभार अध्यक्ष सामन्तसिंह शक्तावत ने माना।

You Might Also Like

0 comments