घर में घुसने का प्रयास कर रहे थे चोर, सीसीटीवी में केद हुए, एक गिरफ्तार, एक फरार

December 19, 2021

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। 20-12-21घर में घुस रहा चोर सीसीटीवी में केद हो गया, परिजनों के जाग जाने पर चोर भाग गया, पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। अमरपुरा निवासी वेदप्रकाश पिता प्रभुलाल पाटीदार ने मल्हारगढ़ थाने पर शिकायत दर्ज कराई कि गांव अमरपुरा का राजू पिता मांगीलाल रैगर 15 दिसम्बर को घर के पीछे से उसके साथी के साथ चोरी की नियत से घर में घुसने की कौशिश कर रह था, जिसे मेरी माताजी व पत्नी ने देख लिया, शोर मचाने पर वह भाग निकले। चोर घर पर लगे सीसीटीवी में भी केद हुए। जांच के बाद पुलिस ने राजू के खिलाफ धारा 457, 380 में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया, जिसे कोर्ट ने जेल भेज दिया, आरोपी के साथ एक और व्यक्ति भी था, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।


You Might Also Like

0 comments