मंत्री, मुख्यमंत्री को शिकायत के बाद भी नही हुआ समस्या का निराकरण
September 21, 2021पिपलिया स्टेशन (निप्र)। गांव बरखेड़ा जयसिंह में डीपी के खुले तार बड़े हादसे को आमंत्रण दे रहे है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पिछले तीन माह में सीएम हेल्पलाइन के साथ ही क्षेत्र के विधायक व प्रदेश के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा व विद्युत वितरण कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को भी की, फिर भी समस्या का निराकरण नही हुआ। ग्रामीण चन्द्रपालसिंह शक्तावत, सागरसिंह, बन्टूसिंह, नरेन्द्रसिंह, मनोहरसिंह, भारतसिंह, मिट्ठूसिंह आदि ने बताया गांव में यह डीपी खुले में लगी हुई है, आस-पास तारफेसिंग भी नही है। डीपी के तार खुले रहते है, इस कारण फाल्ड होने पर ग्रामीणों को डीपी सही करना पड़ती है। कई बार शिकायतों के बाद भी हठधर्मी बालागुड़ा विद्युत वितरण कंपनी के जेई सोमेश गुप्ता उक्त समस्या का निराकरण नही कर रहे है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया बालागुढ़ा केन्द्र उपभोक्ताओं की समस्या का निराकरण नही करता है, केवल ग्रामीणों से विद्युत बिलों के राशि की पठानी वसूली करने में लगा हुआ है।

0 comments