12 लाख नवकार जाप के साथ कलशयात्रा का समापन

September 21, 2021

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। नवकार जो शुद्ध मन ध्यावे, वो मन वांछित फल पावे, मंत्रों में महामंत्र है नवकार। प्रतिदिन प्रातः और रात्रि को जो इस मंत्र का ध्यान करता है, उसको जीवन की सभी विपदाओं से मुक्ति मिल सकती है। उक्त बात अर्हमव्रता मसा ने सोमवार को नवकार कलशयात्रा के समापन अनुष्ठान में कुमठ आराधना भवन पर कही। मसा ने कहा वास्तु का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण नवकार है, जिसके घर के द्वार पर नवकार पट्ट लगा हो, वहां कोई भी नकारात्मक उर्जा प्रवेश नही कर सकती। विपदा के समक्ष नवकार स्मरण मात्र से मुक्ति मिल जाती है। संघ अध्यक्ष अशोक कुमठ ने बताया विगत् 36 दिनों से नवकार कलश को घर-घर ले जाया गया और विश्व शांति के लिए नवकार जाप किए। जो लगभग 12 लाख जाप पहंुचे। सोमवार को समापन पर प्रातः 8 बजे समापन विधान आरंभ हुआ, प्रातः 10 बजे नवकार कलशयात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर लाभार्थी परिवार अमृतलाल चोधरी के निवास पहंुची, इस अवसर पर चार्तुमास में सहयोग देने वालों का श्रीसंघ ने शाॅल, श्रीफल, मोमेन्टों से बहुमान किया। सर्वमंगल के बाद सभा का समापन हुआ। बड़ी संख्या में समाजजन उपस्स्थित थे।

You Might Also Like

0 comments